फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निया शर्मा ने साझा की ऐसी तस्वीर कि फैंस ने कह डाला उन्हें 'रशियन', क्रिस्टल और ऋत्विक ने भी किया कमेंट

Tue, 30 Mar 2021 09:12 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
निया बेहद अलहदा नजर आ रही हैं - फोटो : Instagram: @niasharma90

एशिया की दूसरी सबसे महिला रह चुकी निया शर्मा अपनी तस्वीरों से बार-बार यह साबित कर देती हैं कि उन्होंने इस शीर्षक के साथ पिछले 4 सालों में कभी कोई अन्याय नहीं किया है। हाल ही में निया ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसमें एकबार फिर निया बेहद अलहदा नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर लोगों ने उन्हें रशियन तक कह डाला है। निया ने बॉलीवुड में एक पारंपरिक शो एक हजारों में मेरी बहना है से डेब्यू किया था। अगली स्लाइड्स से देखिए निया का यह खूबसूरत फोटोशूट।  

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
निया शर्मा नया अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है निया का लुक
निया ने तीन कलर से मिलकर बना नेट का एक बेहद खूबसूरत गाउन पहना है। हॉफ स्लीव्स और डिप नेक के इस गाउन की एक खासियत यह भी है कि इसकी लंबाई और घेर सामान्य गाउन की तुलना में बेहद अधिक है। तस्वीर में निया इस गाउन को संभालते हुए भागने की कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
सफेद रंग के ग्लव्स पहने हैं - फोटो : twitter

नहीं पहनी है कोई भी जूलरी
निया ने इतना शानदार गाउन पहनने के बावजूद उसके साथ किसी प्रकार की कोई जूलरी नहीं पहनी है। निया के गाउन में दाएं कंधे पर गुलाबी और सफेद नेट को मिलाकर ही एक बड़ा सा फूल बना हुआ है, जो कि आसानी से ध्यान आकर्षित कर रहा है। हाथों में उन्होंने 90 के दशक के ट्रेंड को अपनाते हुए सफेद रंग के ग्लव्स पहने हैं। बाकी उनका जूलरी न पहनना ही उन्हें आकर्षक बना रहा है। 

4 of 6
आंखों में मस्करे का प्रयोग साफ नजर आ रहा है - फोटो : instagram

इस प्रकार है मेकअप
डस्की ब्यूटी का मेकअप उनकी ड्रेस और स्किन टोन के अनुसार ही किया गया है। नाक और गालों को हाइलाइट किया गया है। आंखों में मस्करे का प्रयोग साफ नजर आ रहा है। होठों पर डार्क लिपशेड का इस्तेमाल किया गया है। बालों को खुला रखा गया है। जब वे भाग रही हैं तो उनके पूरे बाल उछल रहे हैं, जो कि बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
अरबाज शेख द्वारा बालों की स्टाइलिंग की गई है - फोटो : social media

कलर कॉम्बिनेशन है खास
निया की ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन बहुत खास है। इसमें गुलाबी, सफेद और नारंगी तीनों रंगों का मिश्रण है लेकिन गुलाबी नेट का प्रयोग अधिक हुआ है सफेद और नारंगी की तुलना में। निया की इस खूबसूरत ड्रेस को सुमन गुहा ने डिजाइन किया है, मेकअप रोबिन ने किया है और अरबाज शेख द्वारा बालों की स्टाइलिंग की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैंस ने कहा रशियन - फोटो : instagram
फैंस ने कह डाला रशियन
निया के प्रशंसकों की कमी नहीं है। निया के इस गाउन वाले लुक को खासकर सभी ने बहुत पसंद किया है। उनकी तस्वीर पर उनके साथी कलाकार ऋत्विक और क्रिस्टल ने भी इमोजी के माध्यम से कमेंट किया है। वहीं फैंस के तरह-तरह के कमेंट्स में एक ने तो उन्हें हाय रशियन तक कह डाला है। अब इसका अर्थ तो यही है कि प्रशंसकों को निया रशियन दिखाई देने लगी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें