फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहीका बजाज की शादी के बाद की तस्वीरें आईं सामने, नई दुल्हन बनीं पूरी कर रहीं रस्में

Wed, 12 Aug 2020 06:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी में भले ही कम लोग आए हों। लेकिन उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं। जिसमें मिहीका के खूबसूरत लुक हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी की रस्मों में नजर आए थे। हर बार एलिगेंट लुक और अपने फैशन सेंस से सबको हैरान कर रहीं मिहीका ने हर दिन के लिए खास लुक चुना था। ऐसे में राणा और मिहीका की शादी की तस्वीरें भी फैंस के लिए खासा दिलचस्प हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
दरअसल, शादी की बाद की रस्मों में शामिल मिहीका और राणा दग्गुबाती पूजा करते नजर आ रहे हैं। जिसमें मिहीका का खूबसूरत दुल्हन लुक दिख रहा है। लाल रंग के बांधनी वर्क के दुपट्टे के साथ मिहीका आईवरी शेड की साड़ी पहने हुई हैं। मिहीका का ये लुक राजस्थानी ब्राइड से इंस्पायर है। जिसमें उनका मांगटीका भी शामिल है। 


विज्ञापन

3 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
टैंपल लुक गोल्डन ज्वैलरी और हाथों में सफेद चूड़ा पहने मिहीका ने माथे पर ट्रे़डिशनल बिंदी लगाई है। वहीं साथ में बैठे राणा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मिहीका के वेडिंग लुक की तस्वीरें भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें मिहीका गोल्डन शेड के लहंगे में तैयार थीं। जबकि इस लुक को कांप्लीमेंट देने के लिए कोरल शेड की चुनरी कैरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
वहीं बात करें ज्वैलरी की तो शानदार अनकट डायमंड की ज्वैलरी जिसकी डिजाइन बिल्कुल यूनिक थी, में मिहिका रेडी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें