फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो तैयार होते समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 30 Dec 2024 02:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल की पार्टी के लिए तैयार होते समय लड़कियां कुछ खास बातों का ध्यान रखें तो वे न केवल खूबसूरत दिखेंगी, बल्कि आत्मविश्वास से भी भरपूर रहेंगी। 
विज्ञापन
1 of 8
नए साल की पार्टी - फोटो : instagram
New Year 2025: नया साल हर किसी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। हर कोई नए साल का स्वागत अपने-अपने तरीके से करता है। बहुत से लोग इस दिन मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, तो वहीं बहुत से लोग अपने नए साल की शुरुआत पार्टी के साथ करते हैं। नए साल के मौके पर जगह-जगह पार्टी का आयोजन होता है। ऐसे में यदि आप भी किसी पार्टी में जा रही हैं तो आपने अपना आउटफिट तो प्लान कर ही लिया होगा।

यदि आउटफिट प्लान नहीं किया है तो हम आपकी इसमें मदद करने जा रहे हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जिसको फॉलो करके आप अपने लुक को पार्टी के अनुकूल बना सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करके यदि आप तैयार होंगी, तो न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही में आपका लुक पार्टी में सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
ऐसे करें आउटफिट का चयन - फोटो : instagram
ऐसे करें आउटफिट का चयन

जिस न्यू ईयर की पार्टी में आप जा रही हैं, यदि वहां को कोई थीम है तो उसके अनुसार ड्रेस चुनें। हमेशा ऐसी ड्रेस पहनें जिसमें आप सहज महसूस करें। लंबे समय तक असहज कपड़े आपको परेशान कर सकते हैं। सर्दियों की पार्टी के लिए वेलवेट, साटन या स्वेटर स्टाइल टॉप्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये आपको सर्दी से भी बचाते हैं।  
विज्ञापन

3 of 8
पार्टी आउटफिट का रंग हो सही - फोटो : instagram
पार्टी आउटफिट का रंग हो सही

पार्टी में कभी भी हल्के रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पार्टी के माहौल के अनुसार हमेशा ग्लिटरी या मेटालिक कलर पहनें। खासतौर पर न्यू ईयर पार्टी के लिए गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक और रेड शेड्स अधिक उपयुक्त रहते हैं, ये आपको ग्लैमरस दिखाने में मदद करते हैं।  

4 of 8
सही हो फुटवियर - फोटो : iStock
सही हो फुटवियर

अगर डांस करना है, तो कंफर्टेबल हील्स या फ्लैट्स पहनें। ऐसी हील्स बिल्कुल भी न पहनें, जिसे कैरी करने के बाद आपको असहज महसूस होता है। अगर आउटडोर पार्टी है, तो मौसम के अनुसार बूट्स या हील्स चुनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।   

Men's Winter Skin Care: सर्दी के मौसम में पुरुषों को भी रखना चाहिए अपनी त्वचा का खास ध्यान, जानें कैसे
विज्ञापन

5 of 8
मेकअप और हेयरस्टाइल होनी चाहिए खास - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
मेकअप और हेयरस्टाइल होनी चाहिए खास

पार्टी के अनुसार ग्लैमरस मेकअप करें, लेकिन इसे ज्यादा ओवर न करें। नए साल की पार्टियों में डांस भी होता है, ऐसे में डांस की वजह से मेकअप खराब नहीं होना चाहिए। मेकअप के अलावा आपका हेयरस्टाइल भी ड्रेस के साथ मैच करता हो, जैसे स्लीक पोनीटेल, कर्ल्स, या बन। खुले बाल डांस करते समय आपको परेशान कर सकते हैं।  
विज्ञापन

6 of 8
मिनिमल एक्सेसरीज लगेगी प्यारी - फोटो : Adobe stock
मिनिमल एक्सेसरीज लगेगी प्यारी

पार्टी में हमेशा आउटफिट के अनुसार सही ज्वेलरी चुनें। ज्यादा भारी ज्वेलरी न पहनें, मिनिमलिस्टिक लुक को प्राथमिकता दें। आजकल हर कोई मिनिमल ज्वेलरी कैरी करना ही पसंद करता है। 
विज्ञापन

7 of 8
सर्दी से करें बचाव - फोटो : instagram
सर्दी से करें बचाव

1 जनवरी के दिन लगभग सभी जगह कड़ाके की सर्दी पड़ती है। ऐसे में सर्दियों में स्टाइलिश जैकेट, श्रग, या कोट पहनें। लेदर जैकेट या फर कोट लुक में चार चांद लगा सकते हैं।  
विज्ञापन

8 of 8
बैग और परफ्यूम - फोटो : instagram
बैग और परफ्यूम

पार्टी में जा रही हैं तो अपने साथ एक एक छोटा और स्टाइलिश क्लच या स्लिंग बैग साथ रखें। ये आपके लुक को अच्छा दिखाएगा। इसके साथ-सात हल्का और फ्रेश परफ्यूम लगाएं ताकि आप पूरे समय फ्रेश महसूस करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें