फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: 31 दिसंबर को पार्टी के लिए पहनें ऐसे कपड़े, कड़ाके की ठंड में मिलेगा आकर्षक स्टाइल

Sat, 21 Dec 2024 05:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो खुद को इस तरह से लड़कियां स्टाइल कर सकती हैं और सर्दी से भी बच सकती हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर का ब्लैक पार्टी ड्रेस - फोटो : instagram
New Year 2025 Perfect Winter Outfits: नए साल के स्वागत के लिए लोग 31 दिसंबर को रात पार्टी करते हैं। दिसंबर और जनवरी कड़ाके की ठंड का समय है। इस दौरान बेहद सर्द हवाएं चलती हैं। अब अगर इतनी सर्दी में घर से बाहर पार्टी करने जा रहे हैं तो ठंड से बचाव भी जरूरी है ताकि स्वास्थ्य पर असर न पड़े। इसके लिए सर्दियों वाले कपड़े, जैसे स्वेटर, कोट, जैकेट आदि पहनकर ही घर से निकल सकते हैं। लेकिन ये आपका लुक खराब कर देंगे। पार्टी में स्टाइलिश लुक चाहिए और सर्दी से बचना भी है तो कुछ ऐसे फैशन हैक्स हैं जो काम आ सकते हैं। 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो खुद को इस तरह से लड़कियां स्टाइल कर सकती हैं और सर्दी से भी बच सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
नए साल की पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : Instagram
लेदर ट्राउजर

ब्लैक लेदर ट्राउजर सर्दियों में पार्टी के लिए ग्लैमरस आउटफिट में गिनी जा सकती है। इस तरह की पैंट या ट्राउजर के साथ आप ऑफ शोल्डर वूलन टॉप, शिमर शॉर्ट ब्लेजर, डीप नेकलाइन कोट या वुलन पुलओवर पहन सकती हैं। ये स्टाइलिश भी लगता है और सर्दी में आपके शरीर को गर्माहट भी देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
नए साल की पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : Instagram
सर्दियों की पार्टी के लिए स्कर्ट 

मिनी स्कर्ट के साथ लैदर जैकेट आपको बोल्ड लुक दे सकता है। अगर आप मिनी स्कर्ट पहन रही हैं तो लॉन्ग नी लेंथ बूट्स से खुद को स्टाइल करें। सर्दी से बचने के लिए हिक टाइट या लेगिंग पहन सकती हैं। इसके अलावा नी लेंथ टेनिम स्कर्ट के साथ स्टाइलिश वुलन टाॅप, पुलओवर पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट में स्कार्फ या मफलर को जोड़ा जा सकता है। बूट या सूज पहन सकती हैं।

4 of 5
नए साल पर पार्टी के लिए सर्दी वाले कपड़े - फोटो : instagram
लॉन्ग कोट

शार्ट स्कर्ट, मिनी ड्रेस या डेनिम पैंट्स के साथ लॉन्ग कोट को कैरी कर सकती हैं। लॉन्ग कोट आपके लुक को अधिक प्रभावशाली बनाता है और शरीर को गर्माहट भी देता है। स्वेटर, स्वेटशर्ट या ड्रेस  के साथ लॉन्ग कोट को पहनकर पार्टी में जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल की पार्टी के लिए आउटफिट - फोटो : Instagram
टोपी और स्कार्फ

किसी पार्टी के लिए स्टाइलिश लुक केवल आउटफिट पर ही निर्भर नहीं करता है। आप अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए बो हेयर पिन, इस तरह की विंटर कैप, हाई हील बूट्स या शूज, वुलन स्कार्फ को अपना सकते हैं। ये आपको एक बेहतर और आकर्षक लुक दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें