फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर जाना है क्लब तो ऐसी ब्लैक ड्रेस पहनकर मचाएं धमाल

Fri, 22 Dec 2023 12:28 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी नए साल पर अपने दोस्तों के साथ क्लब जाना चाहती हैं, तो हम आपको ब्लैक रंग की कुछ ट्रेंडी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
New Year 2024: दिसंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में अब कुछ ही दिनों में नया साल आ जाएगा। नए साल का स्वागत करने के लिए बहुत से लोग पार्टी करते हैं तो वहीं बहुत से लोग अपने घर पर ही परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। घर पर समय व्यतीत करने वालों के लिए तो किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ क्लब जा रही हैं, तो सही आउटफिट का चयन करना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है।

दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग न्यू ईयर की पार्टी के लिए आउटफिट चूज करने में हमेशा कंफ्यूज रहते हैं, ऐसे में आज हम आपको कुछ ड्रेस के ऐसे आइडिया देंगे कि आप भी पार्टी में इन्हें पहनकर ग्लैमरस दिखेंगी। हम आपको आज ब्लैक रंग के ही कुछ आउटफिट के बारे में बताएंगे, क्योंकि क्लब की पार्टी के लिए ब्लैक रंग सबसे बेहतर लगता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
स्लिट स्कर्ट

स्कर्ट में अगर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इस तरह की ब्लैक स्लिट स्कर्ट आप अपने लिए तैयार कर सकती हैं। इसके साथ क्रॉप टॉप आपके लुक में चार चांद लगाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
गाउन

इस तरह का ब्लैक गाउन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ गले में नगों वाला एक नेकपीस जरूर पहनें। 

4 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
स्कर्ट 

ब्लैक स्कर्ट के साथ अगर आप ब्रालेट पहनेंगी और ऊपर से नेट का ब्लैक श्रग डालेंगी तो आपका लुक बेहद ही खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो इसके साथ ब्लेजर भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
ब्लेजर ड्रेस

अगर आपको बॉस लेडी लुक पसंद है तो इस तरह की ब्लेजर ड्रेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगी। ब्लेजर ड्रेस के साथ कमर में बेल्ट जरूर लगाएं। इसी से आपका लुक पूरा होगा।
विज्ञापन

6 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
स्लिट ड्रेस 

अगर आपको इस तरह की ड्रेस पहनने में किसी तरह की आपत्ति नहीं है तो आप ऐसी ड्रेस अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। इसके साथ हेयर स्टाइल और अपनी हील्स का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
वन शोल्डर ड्रेस

अगर आप पार्टी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो इस तरह की वन शोल्डर ड्रेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस तरह की ड्रेस लेदर फैब्रिक की होती है। ये पहनने में भी काफी आरामदायक होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें