फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna Birthday: बेहद स्टाइलिश हैं करिश्मा तन्ना, लुक्स देखकर उम्र का अंदाजा लगाना होगा मुश्किल

Thu, 21 Dec 2023 01:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Karishma Tanna Birthday: अपने बेहतरीन डांस, रियलिटी शो में अपने बोल्ड व्यक्तित्व से करिश्मा हमेशा से ही अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का मनोरंजन करने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन
1 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
Karishma Tanna Birthday: एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वालीं करिश्मा तन्ना आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। करिश्मा छोटे पर्दे की काफी लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने 2014 में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में और 2016 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी अपना जलवा दिखाया है। वो खतरों के खिलाड़ी की विजेता भी रह चुकी हैं।

बेहतरीन डांस और रियलिटी शो में अपने बोल्ड व्यक्तित्व से करिश्मा हमेशा से ही अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स का मनोरंजन करने में कामयाब रही हैं। लोगों को उनके व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके लुक्स भी काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनको देखकर आप उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा पाएंगे। ये सभी लुक्स बेहद ही क्लासी और खूबसूरत हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
कुर्ता और धोती 

एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो वैसे तो उनका हर लुक खूबसूरत ही होता है, लेकिन ये कुर्ता और धोती स्टाइल पजामी पहनकर वो बेहद क्लासी दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Karishma Tanna - फोटो : instagram
फ्रिल साड़ी 

इस तरह की साड़ी आजकल काफी चलन में है। ऐसे में करिश्मा भी फ्रिल साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इसकेे साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। 

4 of 7
karishma tanna - फोटो : social media
लहंगा 

अपनी शादी से लेकर हल्दी तक में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे पहने थे। वो लहंगे में लगती भी काफी कमाल की हैं। ऐसे में आप भी उनसे टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
सूट लुक 

इस लाल रंग के अनारकली सूट में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। इस तरह का सूट अगर आपको पसंद है तो आप इसे आसानी से अपने बूटीक पर बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
वेस्टर्न लुक

उनके वेस्टर्न लुक्स काफी ज्यादा ग्लैमरस होते हैं। अगर आप चाहें तो उनके वेस्टर्न लुक से टिप्स ले सकती हैं। डेनिम शॉर्ट्स और ओवर साइज शर्ट में करिश्मा काफी कूल दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
साड़ी लुक 

करिश्मा तन्ना साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वो अक्सर कई इवेंट्स पर साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखाती रहती हैं। इस टिशू साड़ी में भी वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें