फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Sarees 2025: ऐसी 5 साड़ी हैं आजकल ट्रेंड में, खरीदने से पहले एक बार डालें नजर

Fri, 31 Oct 2025 05:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trending Sarees 2025: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद न हो। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आजकल ट्रेंड में हैं। ताकि शादी-विवाह के सीजन में आप खरीदें एकदम लेटेस्ट साड़ी। 
विज्ञापन
1 of 6
ऐसी 5 साड़ी हैं आजकल ट्रेंड में - फोटो : Adobe stock
Trending Sarees 2025: भारत में साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की पारंपरिक पहचान का प्रतीक है। यही वजह है कि चाहे कोई त्योहार हो, पार्टी हो या शादी का अवसर हो,  साड़ी हर मौके पर महिलाओं की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। फैशन ट्रेंड्स के साथ साड़ियों के डिजाइन, फैब्रिक और ड्रेपिंग स्टाइल में भी काफी बदलाव आया है।

आजकल महिलाएं पारंपरिक साड़ियों के साथ-साथ मॉडर्न टच वाले डिजाइन को भी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी शादी-विवाह के सीजन में अपने लुक को सबसे अलग और आकर्षक बनाना चाहती है, तो आपके लिए सही साड़ी का चुनाव बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में आपके लिए इन लेटेस्ट ट्रेंड्स पर जरूर नजर डालना जरूरी हो जाता है, ताकि आप ट्रेंड के हिसाब से ही साड़ी खरीदें। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑर्गेंजा साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी

शियर और हल्की फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा को 2025 में खास जगह मिली है। इस फैब्रिक की साड़ी की बात करें तो आजकल के ट्रेंड में पेस्टल शेड, बारीक एम्ब्रॉइडरी और मिनिमल बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ियों को खूब पसंद किया गया। ऐसे में आप भी इस तरह की साड़ी खरीदकर अपने पास अवश्य रख लें, ये आपका लुक एकदम बदल देंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सीक्विन साड़ी - फोटो : Instagram
सीक्विन साड़ी

गोल्ड, सिल्वर या मेटैलिक शीन वाले फैब्रिक और सीक्विन वर्क वाली साड़ियां पार्टी-वियर तथा रिसेप्शन लुक के लिए 2025 में बहुत ट्रेंड हुईं। इस साड़ी की खासियत ही यही है कि इसे आसानी से पार्टियों में कैरी किया जा सकता है। पार्टी के मौके पर ये साड़ियां कमाल का लुक देती हैं। तो किसी संगीत के कार्यक्रम के लिए ऐसी साड़ी खरीदें। 

 

4 of 6
हैंडलूम फ्रेंडली साड़ी - फोटो : instagram
हैंडलूम फ्रेंडली साड़ी

सस्टेनेबल फैशन के चलन के साथ हैंडलूम साड़ियां जैसे कॉटन, लिनेन, खादी फैब्रिक में बनी साड़ियां 2025 में काफी लोकप्रिय हुईं। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन का संगम देखने को मिला। ऐसे में दिन के किसी कार्यक्रम में पहनने के लिए आप हैंडलूम की साड़ी खरीद सकती हैं। ये भी आपको खूबसूरत लुक देने का काम करती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्री-ड्रेप्ड साड़ी - फोटो : instagram-Saree For Summer
प्री-ड्रेप्ड साड़ी

कई अभिनेत्रियों को प्री ड्रेप्ड साड़ी पहने देखा जाता है। ये साड़ी उन लोगों के लिए वरदान है, जो साड़ी सही से कैरी नहीं कर पातीं। इसके साथ-साथ जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता, प्री ड्रेप्ड साड़ी उनके लिए भी परफेक्ट विकल्प मानी जाती है। ये खासतौर पर युवाओं को खूब भाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोल्ड प्रिंट्स साड़ी - फोटो : instagram
बोल्ड प्रिंट्स साड़ी

साड़ी में अब सिर्फ पारंपरिक डिजाइन नही बल्कि डिजिटल प्रिंट, जिओमेट्रिक पैटर्न, बोल्ड फ्लोरल प्रिंट भी खूब जचते हैं। ऐसे में आपके पास भी एक ऐसी साड़ी अवश्य होनी चाहिए, जिसपर बोल्ड प्रिंट्स बने हों। ऐसी साड़ी से लुक एकदम अलग दिखता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें