आजकल क्रॉप टॉप का चलन बहुत तेजी से चल रहा है। बॉलीवुड के सितारों से लेकर फैशनइस्टा तक सभी इसे पहने नजर आ रहे रहे हैं। बहुत सारी लड़कियों को ये टॉप बहुत पसंद आता है लेकिन अक्सर वो समझ नहीं पाती कि उसे किस तरह से कैरी किया जाए। वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी रहती हैं जो गलत तरीके से इसे पहन लेती हैं जो देखने में कुछ अजीब लुक लगता है। तो आज हम कुछ स्टाइल टिप्स लेकर आएं हैं कुछ खास नुस्खे जो आपको भी इस पसंदीदा टॉप को पहनने में मदद करेंगे।