फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर काजोल की बेटी का ट्रेडिशनल लुक आया सामने लेकिन कोरोना की वजह से यूजर्स ने किया ट्रोल

Fri, 20 Mar 2020 01:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : Instagram
काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरों को देख यूजर अक्सर ट्रोल करने लगते हैं। एक दिन पहले ही बिना मास्क पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं काजोल और नीसा देवगन काफी स्टाइलिश अवतार में थीं। एक बार फिर नीसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें हांलाकि तीन दिन पुरानी है लेकिन इनको देखकर यूजर कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दुनिया में लोग मर रहे हैं और ये शादी अटेंड कर रही हैं। शायद इसीलिए इन्हें सेलिब्रेटीज कहा जाता है। यूजर चाहे कुछ भी कहे लेकिन नीसा का ये ट्रेडिशनल अवतार काफी शानदार है।
विज्ञापन

2 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
दरअसल, काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि इस बार तस्वीरों में उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है। जिसकी लोग काफी तारीफें भी कर रहे हैं। पाउडर ब्लू रंग के खूबसूरत लहंगे में तैयार नीसा काजोल की कार्बन कॉपी लग रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
नीसा ने नीता लुला का डिजाइन किया ये खूबसूरत लहंगा पहना है। जिसके साथ बहुत ही कम एक्सेसरीज को पेयर किया गया है। केवल ईयररिंग्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं डीप कट प्लंगिग नेकलाइन और नेट की चुनरी बेहद खूबसूरत लग रही है। बात करें मेकअप की तो ब्राउन शेड की लिपस्टिक नीसा के ऊपर काफी सूट कर रही है।


 

4 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
बता दें कि एक दिन पहले ही एयरपोर्ट पर काजोल के साथ नजर आईं नीसा ने काफी कंफर्टेबल ड्रेस कैरी की थी। ग्रे रंग के जॉगर्स के साथ ब्लैक फुल स्लीव का क्रॉप टॉप और हाथों में हल्के गुलाबी रंग का जैकेट लिए काफी स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nysa devgn - फोटो : social media
नीसा देवगन अक्सर ही एयरपोर्ट पर शार्ट्स वगैरह में स्पॉट हो जाती हैं। लेकिन पिछले दिनों पहली बार उनका ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट हुआ था। जहां गोल्डन रंग के लहंगे को पहने नीसा काफी अट्रैक्टिव दिख रहीं थीं। इस लुक के साथ भी नीसा ने केवल बड़ी ईयररिंग ही कैरी की थी। वहीं खुले बालों में नीसा काफी खूबसूरत पोज देते नजर आईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें