फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: नो मेकअप लुक चाहिए तो ना करें ये गलतियां, दिखेंगी परफेक्ट

Mon, 04 Apr 2022 11:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
इन दिनों नो मेकअप लुक काफी ट्रेंड में है। नो मेकअप लुक में चेहरे पर मेकअप तो किया होता है। लेकिन वो बहुत कम होता है। जिसकी वजह से चेहरा प्राकृतिक रूप से सुंदर दिखता है। नो मेकअप लुक का मतलब ही यहीं हुआ कि चेहरे पर मेकअप नजर ना आए। लेकिन कई बार लड़कियां नो मेकअप लुक की चाहत में कुछ गलतियां कर बैठती हैं। जिसकी वजह से उन्हें परफेक्ट नो मेकअप लुक नहीं मिल पाता है। तो चलिए जानें वो कौन सी गलतियां हैं जो अक्सर ही लड़कियां नो मेकअप लुक के दौरान करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
makeup - फोटो : istock
फाउंडेशन लगाना
नो मेकअप लुक में हल्का मेकअप होता है। ऐसे में लड़कियों को लगता है कि मेकअप तो करना ही है और वो फाउंडेशन स्किन पर लगा लेती हैं। जबकि नो मेकअप लुक में हैवी बेस की जरूरत नहीं होती। बस चेहरे पर हल्का सा मेकअप का टच होना चाहिए। जैसे कि आप बीबी क्रीम या सीसी क्रीम को लगाएं। ये बिल्कुल नेचुरल टोन में आपकी स्किन को निखरा हुआ दिखाएगा और चेहरा खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
eye liner - फोटो : social media
काजल लगाना
नो मेकअप लुक में लाइनर या काजल की पतली परत भी नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि कितना भी पतला लाइनर होगा तो वो दिखेगा ही। नो मेकअप लुक में केवल मस्कारे का कोट ही होना चाहिए। आप चाहे तो मस्कारे की डबल या ट्रिपल कोट लगाकर आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं। यहीं नो मेकअप लुक का नियम है। 

4 of 5
eye shadow
आईशैडो का चयन
नो मेकअप लुक में किसी भी कलर के आईशैडो को नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप लगा भी रही हैं तो केवल गोल्डन या पीच या फिर लाइट ब्राउन शेड के आईशैडो को चुनें। ये स्किन के रंग में काफी हद तक मिक्स हो जाते हैं और नेचुरल टोन वाला लुक ही देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
blush
ब्लशर
चेहरे पर ब्लशर नो मेकअप लुक में भी जरूरी होता है। लेकिन हमेशा हल्के रंग के ब्लश का ही इस्तेमाल करें। जैसे कि लाइट पिंक या फिर अपने स्किन टोन से मैच करते किसी नेचुरल टिंट कलर को चुनें। ये देखने में खूबसूरत लगेगा और नो मेकअप लुक को कंप्लीट करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें