Neetu Kapoor Birthday: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भले ही हर कोई उन्हें उनके नाम से जानता हो, लेकिन एक समय था जब उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। नीतू कपूर का असली नाम हरनीत कौर है। काफी संघर्ष के बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।
शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें पहचान नहीं मिली, लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने फिल्म जगत में अपना सिक्का जमा लिया। एक समय था, जब लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। आज के समय में भी वो खूबसूरती और स्टाइल के मामले में सभी को टक्कर देती हैं।
उनके कई लुक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। अगर आप भी बढ़ती उम्र में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो नीतू कपूर के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।