फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा और डांडिया नाइट्स में कलाई की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहने इस तरह की रंग-बिरंगी चूड़ियां और कंगन

Fri, 16 Oct 2026 01:06 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Garba Nights Trendy Bangles: अगर आप इस नवरात्रि डांडिया या गरबा नाइट में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं, तो अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए खूबसूरत चूड़ियों के ये डिजाइन जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन
1 of 7
गरबा नाइट्स के लिए ट्रेंडी चूड़ियां डिजाइन - फोटो : Adobe Stock
Navratri Dandiya And Garba Nights Trendy Bangles: नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट के दौरान हर कोई अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी एक्सेसरीज कैरी करना चाहती हैं, तो चूड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इन्हें पहनकर न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि आपके पूरे एथनिक लुक में चार चांद लग जाएंगे।
 
 
ये स्टाइलिश चूड़ियां आपके लहंगा-चोली या एथनिक आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ आपके लुक में क्लासी और एलिगेंट टच भी जोड़ेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घुंघरू लगी कलरफुल चूड़ियां - फोटो : @weddingbazaarofficial
नवरात्रि के दौरान अपने लुक में ढेर सारे कलर ऐड करने हैं, तो ये चूड़ियां परफेक्ट रहेंगी। लाल, नीली, हरी, पीले और नारंगी रंग के धागों के साथ घुंघरू की डिटेलिंग इसके लुक को और खूबसूरत बना रही है।  गरबा या डांडिया नाइट के लिए लहंगे के साथ ऐसा कलरफुल सेट शानदार लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
कौड़ियां लगे रंग-बिरंगे कंगन - फोटो : @weddingbazaarofficial

अलग-अलग रंग के धागों से बने कंगन के बीच लगी कौड़िया और छोटे शीशों लगा सेट आजकर काफी चलन में है। ट्रेडिशनल लुक के साथ इन्हें पहनकर आप भी अपने डांडिया लुक को खास बना सकती हैं। इसके साथ आप आगे पीछे घुंघरू वाले कड़े भी पहन सकती हैं। 

4 of 7
कौड़ी, घुंघरू, शीशे से सजे चौड़े ब्रेसलेट - फोटो : @weddingbazaarofficial
जिन महिलाओं को चूड़ियों की जगह कंगन या ब्रेसलेट स्टाइल में कुछ पहनना पसंद है, वो इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें चौड़े ब्रेसलेट को फैब्रिक से कवर करके उसे कौड़ी, घुंघरू, शीशे और सितारों से सजाया है। 


 
विज्ञापन

5 of 7
ट्रेडिशनल सिल्वर ब्रेसलेट और कंगन - फोटो : @weddingbazaarofficial
गरबा या डांडिया नाइट्स में जाने के लिए आप सिल्वर ब्रेसलेट और कंगन पहन कर भी अपने ट्रेडिशनल लुक को क्लासी टच दे सकती हैं। 



नवरात्रि गरबा-डांडिया नाइट्स के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेडिशनल ट्रेंडी कंगन - फोटो : @weddingbazaarofficial
अगर आपको कंगन में थोड़ी हटके डिटेलिंग पसंद है, तो घुंघरू और सिल्वर गिन्नी लगे लाल कलर का ये सेट गरबा या डांडिया नाइट्स में जाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शीशे, सिल्वर कॉइन और घुंघरुओं से सजा चौड़ा ब्रेसलेट - फोटो : @weddingbazaarofficial
डांडिया या गरबा नाइट्स में अगर कई चूड़ियां पहनने की जगह एक ही सेट से हाथों को भरना चाहती हैं, तो इस तरह का चौड़ा कफ स्टाइल बैंगल चुन सकती हैं। ब्रेसलेट की तरह आसानी से पहने जाने वाले इस डिजाइन में शीशे, सिल्वर कॉइन और घुंघरुओं की डिटेलिंग की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें