Maa Katyayani Puja Color: नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है। छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, जो शक्ति, साहस और विजय की प्रतीक मानी जाती हैं। मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, उनका जन्म ऋषि कात्यायन के तप से हुआ था, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा जाता है।
मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें, उनकी चार भुजाएं, सिंह पर सवार और हाथों में तलवार और कमल लिए हैं। आइए जानते हैं उनके शुभ रंग के बारे में, और नवरात्रि के छठे दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए क्या पहनें।