Navratri Day 6 Colour: नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है । मां सिंह पर सवार हैं और इनकी चार भुजाएं हैं, इनमें से दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है वहीं नीचे वाला हाथ वरमुद्रा में है। जबकि, बाईं तरफ के ऊपरवाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प है। मां कात्यायनी का प्रिय रंग पीला है। मान्यता है कि षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की उपासना के दौरान पीले रंग को शामिल करना शुभ माना जाता है। देवी का श्रृंगार पीले रंग के वस्त्र से करें। साथ ही खुद भी पीले रंग के परिधान पहनकर तैयार हो सकते हैं।