फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023 : मां दुर्गा को करना है प्रसन्न तो नवरात्रि के नौ दिन पहनें अलग-अलग रंग के कपड़े

Wed, 22 Mar 2023 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माता के हर रूप को एक रंग पसंद होता है। जिसे पूजा के समय पहनना काफी शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि 2023 - फोटो : amar ujala
Navratri 2023 : होली के बाद लोगों को नवरात्रि का काफी इंतजार होता है। चैत्र महीने में पड़ने वाले नवरात्रि में माता के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। लोग बड़ी श्रद्धा के साथ माता की पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च यानि कि आज से होने जा रही है। इन नौ दिनों में पूरे सच्चे मन के साथ पूजा करके लोग माता को प्रसन्न करते हैं।

कई लोग तो फलाहार से पूरे नौ दिन तक व्रत भी रखते हैं। जिस प्रकार नवरात्रि में फलाहार का अलग महत्व है, माता का भोग हर दिन के हिसाब से लगता है। ठीक वैसे ही इन नौ दिनों के हर दिन के लिए एक रंग होता है। माता के हर रूप को एक रंग पसंद होता है। जिसे पूजा के समय पहनना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दिन के हिसाब के रंग पहनने पर मां दुर्गा जरूर प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
पहले दिन पहनें पीला - फोटो : instagram
पहले दिन पहनें पीला

मां शैलपुत्री को पीला रंग काफी प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन हमेशा पीला रंग पहनना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 10
दूसरे दिन पहनें हरा रंग
दूसरे दिन पहनें हरा रंग

मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बेहद पसंद है। नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

4 of 10
ब्राउन सूट में कंगना - फोटो : instagram

तीसरे दिन पहनें ब्राउन रंग

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। उनको ब्राउन रंग बेहद पसंद है। इसलिए नवरात्रि के तीसरे दिन इसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 10
चौथे दिन के लिए शुभ है नारंगी रंग - फोटो : instagram
चौथे दिन के लिए शुभ है नारंगी रंग

नवरात्रि के चौथे दिन पूजी जाने वाली मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप को नारंगी रंग बेहद पसंद है। कोशिश करें इस दिन नारंगी कपड़े ही पहनें। 
विज्ञापन

6 of 10
पांचवें दिन पहनें सफेद रंग - फोटो : instagram

पांचवें दिन पहनें सफेद रंग

 मां स्कंदमाता को सफेद रंग अति प्रिय है। इसलिए पांचवें दिन सफेद रंग के ही कपड़े पहनें। 
विज्ञापन

7 of 10
छटवें दिन पहनें लाल  - फोटो : instagram
छटवें दिन पहनें लाल 

नवरात्रि के छटवें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। 

8 of 10
सातवें दिन पहनें नीला रंग
सातवें दिन पहनें नीला रंग

माता मां कालरात्रि को नीला रंग काफी पसंद है। नवरात्रि के सातवें दिन नीला रंग ही पहनना चाहिए। 

9 of 10
आठवें दिन पहनें गुलाबी - फोटो : instagram
आठवें दिन पहनें गुलाबी

 मां महागौरी को गुलाबी रंग अतिप्रिय है। नवरात्रि के आठवें दिन इसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन

10 of 10
नौवें दिन पहनें बैंगनी रंग के कपड़े
नौवें दिन पहनें बैंगनी रंग के कपड़े

मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग पसंद है। यही वजह है कि नवरात्रि के आखिरी दिन इसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें