आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर तरफ आलिया भट्ट की चर्चा जोरों पर है। एक के बाद एक हिट फिल्म और जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। इन दिनों आलिया अपनी आगामी फिल्म 'कलंक' के प्रमोशम में जुटी हैं। प्रमोशन से जुड़े हर इवेंट से उनके एक से बढ़कर एक जबरदस्त लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
आलिया हाल ही में ट्रेडिशनल अवतार में स्पॉट हुईं, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनका यह लुक जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
alia bhatt
इस लुक के लिए आलिया ने Ekaya लग्जरी ब्रांड का खूबसूरत पिंक कलर का बनारसी सूट पहना हुआ है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप, स्मोकी आइज, न्यूड लिपस्टिक के साथ लोअर पौनी टेल बनाई हुई है।
4 of 5
alia bhatt
आलिया ने कानों में हैवी ईयरिंग्स पहने हुए हैं और माथे पर बिंदी लगाई हुई है जो उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम कर रही है। जहां आलिया के इस लुक को लोगों ने बहुत पसंद किया, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस लुक को दीपिका पादुकोण की कॉपी बताया।
एक यूजर ने आलिया के इस लुक पर कमेंट कर लिखा- ब्वॉयफ्रेड तो छीन लिया अब स्टाइल भी छीनोगी क्या। एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- जितना मर्जी दीपिका को कॉपी कर लो फिर भी मैच नहीं कर पाओगी