National Handloom Day 2024: आज नेशनल हैंडलूम डे यानी कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन उन कारीगरों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है, जोकि आज भी भारत की सभ्यता को आगे बढ़ा रहे हैं। हथकरघा भारत की हस्तकला विरासत का एक अनमोल हिस्सा है। इसी के चलते लोगों को हथकरघा दिवस के दिन हैंडलूम के बारे में जानकारी दी जाती है। हैंडलूम में कई प्रकार की साड़ियां भी आती हैं, जिनका क्लास अलग से ही दिख जाता है।
अगर आप भी हैंडलूम की साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो नीता अंबानी के लुक्स पर एक नजर डालें। आज नेशनल हैंडलूम डे के दिन हम आपको नीता अंबानी की खूबसूरत हैंडलूम की साड़ियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। नीता अंबानी हर कार्यक्रम में हैंडलूम की साड़ी न सिर्फ खुद पहनती हैं, बल्कि वो लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करती हैं।