फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम

Wed, 07 Aug 2024 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आज हरियाली तीज के दिन आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 6
मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2024: आज सभी जगहों पर हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं लिए भी काफी खास होता है। जहां एक तरफ सुहागिन महिलाएं इस दिन महादेव से अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, वहीं दूसरी तरफ कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव और माता गौरी से अपने लिए भोलेनाथ जैसा वर मांगती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

हरियाली तीज से दिन सजने-संवरने का भी काफी क्रेज है। ऐसे में महिलाएं हरे रंग की साड़ी या सूट पहनकर श्रृंगार करती हैं। अगर आज हरियाली तीज के दिन आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को इसके लिए तैयार करें। अगर आप मेकअप से पहले अपनी त्वचा को तैयार कर लेंगी तो आपका लुक ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
क्लींजिंग 

मेकअप करने से पहले सबसे पहले क्लींजिग जरूर करें। इसकी वजह से आपके चेहरे की गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाएगी। चेहरे की क्लींजिग के लिए जेंटल क्लींजर से चेहरे को साफ करें। आप इसके लिए अच्छी क्वालिटी के फेसवॉश का भी इस्तेमाल भी कर सकती हैं। चेहरा साफ करने के बाद ठंडे पानी से धोकर तौलिये से सुखा लें। 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
बर्फ का इस्तेमाल

अपने आपको चेहरे पर काफी पसीना आता है तो मेकअप से पहले अपने चेहरे पर बर्फ से मसाज करें। बर्फ को कभी सीधे चेहरे पर न लगाएं। इसे एक सूती कपड़े में लपेटें और फिर अपने चेहरे पर इससे मसाज करें। ये पसीने को चेहरे पर आने से रोकेगा। 
 

4 of 6
मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
अब करें टोनिंग

इस उमस भरे मौसम में चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको बस अपनी स्किन के हिसाब से टोनर लेकर उसका इस्तेमाल करना है। आप चाहें तो घर पर भी ये टोनर तैयार कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
मॉइस्चराइज करना न भूलें

गलती से भी अपने चेहरे को मेकअप से पहले अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करना न भूलें। अगर आप मेकअप से पहले अपने चेहरे को मॉइस्चराइज करेंगी तो इससे मेकअप सही से सेट होगा। ये आपकी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट भी रखेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेकअप करने से पहले जरूर करें ये काम - फोटो : iStock
प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें

मेकअप करने जा रहीं हैं तो प्राइमर का इस्तेमाल न भूलें। ये ही मेकअप को लंबे समय तक स्किन पर टिकने में मदद करता है और स्किन की सतह को स्मूद बनाता है। प्राइमर को खासतौर पर टी प्वॉइंट्स पर अवश्य लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें