National Handloom Day 2023: हर साल 7 अगस्त से दिन नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का खास मकसद हथकरघा बुनकरों की मेहनत को बढ़ावा देना है। यह दिन न केवल हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है, बल्कि युवाओं को भी इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है। अगर आप भी इस दिन को मनाकर बुनकरों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में खास हैंडलूम की साड़ियों को शामिल करें।
यहां हम आपको कुछ ऐसी हैंडलूम की साड़ियां दिखाने जा रहे हैं, जो आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। हालांकि जो असल हैंडलूम की साड़ी होती है, वो काफी महंगी आती है, लेकिन आप अपने बजट के हिसाब से इसे जरूर खरीदें। नेशनल हैंडलूम डे के दिन कम से कम एक हैंडलूम की साड़ी को अपने कलेक्शन में शामिल जरूर करें। ऐसा करने से आप भी हथकरघा बुनकरों की मेहनत का सम्मान कर सकती हैं।