Hariyali Teej 2024 Mehndi Design: हर साल राखी के त्योहार से पहले हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी खास और अहम होता है। ऐसे में इस दिन का इंतजार सुहागिन महिलाएं सालभर करती हैं।
पूजा करने के साथ-साथ इस दिन महिलाएं अपने परिवार की अन्य महिलाओं, सहेलियों के साथ झूला झूलती हैं और तीज के गीत गाती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने का भी रिवाज है। ऐसे में तीज के एक दिन पहले महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगाती हैं।
अगर आप भी तीज के हिसाब से मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। मेहंदी की इन खूबसूरत और अनोखी डिजाइनों को अपने हाथों पर रचाकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको भी मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन दिखाते हैं।