कोई भी लुक या स्टाइल तभी पूरा होता है, जब आपने अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट हेयरस्टाइल भी बनाया हो। अमेरिकी मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट गजब का है। अपने स्टाइल और लुक्स से वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों समेत लाखों लड़कियों को प्रेरित करती हैं। बेस्ट आउटफिट हो या हेयर स्टाइल इंस्पिरेशन, नरगिस हमेशा लिस्ट में टॉप पर रहती हैं। वह जानती है कि हर स्टाइल को कैसे कैरी करना है और समय के साथ उसका फैशन सेंस बेहतर होता जा रहा है। नरगिस फाखरी के कुछ बेहतरीन हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। अगर आप मैसी बन, हैवी कर्ल या कई और हेयरस्टाइल के जरिए अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाना चाहते हैं, तो आपको नरगिस फाखरी की कुछ हेयर स्टाइल को जरूर देख देना चाहिए। हम आपको नरगिस फाखरी की चार हेयरस्टाइल बताने जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से आप भी अपने बालों पर ट्राई कर सकते हैं।