फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: क्रॉप टॉप को पहनते समय न करें ये गलतियां, स्टाइलिश लुक के साथ दिखेंगी सहज

Sat, 15 Jan 2022 12:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्राॅप टाॅप फैशन हैक - फोटो : instagram
इन दिनों क्राॅप टाॅप का ट्रेंड बढ़ गया है। बाॅलीवुड सितारों से लेकर आम लड़कियों तक में क्राॅप टाॅप का क्रेज देखने को मिलता है। कैजुअल वियर से लेकर स्टाइलिश पार्टी लुक में लड़कियां क्राॅप टाॅप को पहनना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं पारंपरिक आउटफिट में भी लड़कियां लहंगा या साड़ी के साथ क्राॅप टाॅप ब्लाउज को कैरी करने लगी हैं। लड़कियों को क्राॅप टाॅप पहनना पसंद तो होता है, लेकिन अक्सर वह ये समझ नहीं पाती कि उसे किस तरह से कैरी करना है। क्राॅप टाॅप को गलत तरीके से पहनने या उसे टीमअप करते समय मामूली सी गलती उनके लुक को बिगाड़ सकती है और कई मौकों पर असहज भी कर सकती हैं। ऐसे में अगर आपको क्राॅप टाॅप पहनना पसंद है तो हम आपको इसे स्टाइलिश तरीके से कैरी करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप दिख सकती हैं स्टाइलिश और कंफर्टेबल।
विज्ञापन

2 of 5
क्राॅप टाॅप फैशन हैक - फोटो : Instagram/officialsurbhic
लो वेस्ट जींस के साथ न पहनें क्राॅप टाॅप

क्राॅप टाॅप को कैरी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको किस तरह की जींस के साथ उसे पेयर अप करना है। क्राॅप टाॅप को लो वेस्ट जींस के साथ न पहने। इस तरह के टॉप हाई वेस्ट जींस के साथ आकर्षक लुक देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्राॅप टाॅप फैशन हैक - फोटो : instagram/officialraveenatandon
प्लाजो के साथ क्राॅप टाॅप

आप जींस से अलग ट्रेडिशनल या ऑफिस वीयर में भी आप क्राॅप टाॅप को शामिल कर सकती हैं। इसके लिए प्लाजो के साथ क्राॅप टाॅप को मैच करें। प्लेन प्लाजो पर क्राॅप टाॅप स्टाइलिश लगता है। पार्टी लुक के लिए आप कढ़ाई या मिरर वर्क हैवी क्राॅप टाॅप पर भी प्लाजो पहन सकती हैं।

4 of 5
क्राॅप टाॅप फैशन हैक - फोटो : instagram
साड़ी या स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप
 
पारंपरिक साड़ी लुक में भी आप ब्लाउज के तौर पर क्राॅप टाॅप को पेयर कर सकते हैं। इससे साड़ी को मॉडर्न लुक मिलता है। आप चाहें तो लाॅन्ग स्कर्ट पर भी क्राॅप टाॅप को टीमअप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्राॅप टाॅप फैशन हैक - फोटो : Istock
स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप 

ए-लाइन स्कर्ट के साथ भी आप क्रॉप टॉप को कैरी कर सकती हैं। स्कर्ट के साथ क्राॅप टाॅप को पेयर करते समय इस बात को ध्यान रखें कि स्कर्ट लो वेस्ट न होकर थोड़ा बेली के ऊपर रहे। ये पेयर स्मार्ट फार्मल लुक देता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें