फैशन के नए ट्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्मों से कई बार आते हैं। फैन इन फिल्मों के लुक में अपने पसंदीदा सितारों को देख दीवाने हो जाते हैं। कई सारी फिल्में हैं जिनके किरदार से लेकर इनके लुक तक लोगों को अभी तक याद हैं। जिसमें कुछ कुछ होता है से लेकर कभी खुशी कभी गम और कबीर सिंह जैसी फिल्में शामिल हैं। जिसके किरदार के फैशन फैन हमेशा अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहते हैं।