फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शू रैक में जरूर रखें ये पांच तरह की फुटवियर, स्टाइल से नहीं करना पड़ेगा समझौता

Thu, 10 Jun 2021 09:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
footwear - फोटो : instagram
फैशनेबल दिखने के लिए कपड़ों के साथ ही सही फुटवियर का चुनाव करना भी जरूरी होता है। क्योंकि गलत फुटवियर जहां कंफर्ट के मामले में दिक्कत करते हैं। वहीं पूरी स्टाइल को भी बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही फुटवियर का चुनाव किया जाए। कपड़ों के साथ ही डिजाइन से लेकर हील्स और मौसम के हिसाब से सही फुटवियर पहनना बहुत जरूरी होत है। वहीं इसे खरीदते समय भी काफी सारा ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप उन्हीं फैशनेबल लोगों में शामिल हैं जो सही फुटवियर के बिना घर के बाहर कदम नहीं रखतीं। तो आपको अपने शू रैक में इन पांच तरह की फुटवियर को जरूर रखना चाहिए। इनके साथ लगभग आपके सारे स्टाइलिश कपड़े मैच कर जाएंगे। और आपको अलग से फुटवियर के पीछे पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कौन से हैं वो पांच तरह के फुटवियर। 
विज्ञापन

2 of 5
footwear - फोटो : insatgram
प्लेटफॉर्म हील्स
प्लेटफॉर्म हील्स जहां देखने में स्टाइलिश लगती है। वहीं इसकी मदद से हाइट भी बढ़ी हुई दिखने लगती है। सबसे खास बात कि प्लेटफॉर्म हील को ड्रेसेज से लेकर ट्राउजर और साड़ी सूट के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
flip flop - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लिप-फ्लॉप
फ्लिप-फ्लॉप फुटवियर कूल लुक के साथ ही काफी आरामदायक भी होती हैं। इन्हें किसी भी मौसम में आसानी से कैरी किया जा सकता है। तो अगर आपके पास एक शानदार फ्लिप-फ्लॉप नही है। तो बेझिझक खरीदकर अपने पास रखें।

4 of 5
footwear - फोटो : insatgram
स्ट्रैपी सैंडिल
अंगूठे के आसपास पतली स्ट्राईप वाली सैंडिल ऑल टाइम फेवरेट होती है। इसमे फ्लैट्स से लेकर हील वाली डिजाइन आती है। जिसे पहने कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस भी दिख जाती हैं। आने वाले समय में इस तरह की सैंडिल में और भी प्रयोग होते नजर आएंगे। अंगूठे के आसपास और भी ज्यादा डिजाइन नजर आएगी। जो स्ट्रैपी सैंडिल को खास बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
footwear - फोटो : insatgram
क्लॉग्स
क्लॉग्स पिछले साल की तरह ही इस साल भी लड़कियों की पहली पसंद बने रहेंगे। कूल और कंफर्टेबल कुल के लिए ये काफी परफेक्ट होते हैं। इनमे पैर आगे की तरफ से पूरी तरह से ढंका होता है। इन्हें कैजुअल वियर से लेकर फॉर्मल वियर के रूप में आसानी से पहना जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें