फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत और दमकती त्वचा चाहिए तो इन चीजों को जरूर करें डाइट में शामिल

Mon, 08 Jun 2020 04:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
चमकती और जवां त्वचा हर किसी की चाहत होती है। एक्ने और मुंहासों के साथ दाग-धब्बे चेहरे को खराब कर देते हैं। ऐसे मे कुछ लोग घरेलू नुस्खों की सलाह देते हैं तो कुछ सही खानपान की। अगर आप नहीं समझ पा रहीं कि किन चीजों को खाने से इस तरह के दाग-धब्बों को दूर कर दमकती त्वचा पाई जा सकती हैं तो आज हम लेकर आए हैं कुछ फूड्स जिन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। तो चलिए जानें क्या हैं वो सुपरफुड्स।

 
विज्ञापन

2 of 7
chocolate
चॉकलेट 
चॉकलेट खाना अगर आप पसंद करती हैं तो एक और खुशखबरी आपके लिए है। अब आप बिना झिझक चॉकलेट खा सकती हैं क्योंकि इसे खाने से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा हाइड्रेट होती है। अगर आप डार्क चॉकलेट खाती हैं तो ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें काफी ज्यादा मात्रा में फ्लेवनॉयएड होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है जो त्वचा के लिए बेस्ट है।


 
विज्ञापन

3 of 7
गाजर
गाजर
गाजर खाने से विटामिन ए मिलता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं गाजर में बीटा कैरोटिन होता है जो शऱीर को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। साथ ही गाजर खाने से आप ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

 

4 of 7
दही
दही
दही को चेहरे पर लगाने के साथ ही खाना भी फायदेमंद होता है। रोजाना दही खाने से त्वचा जवां दिखती है। 


 
विज्ञापन

5 of 7
बादाम - फोटो : Pixabay
बादाम
बादाम खाना हर तरीके से सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर आप रोजाना बादाम खाते हैं तो ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई होता है जो त्वचा को मुलायम बनाती है।




 
विज्ञापन

6 of 7
Broccoli
ब्रोकोली, साबुत अनाज
त्वचा को हमेशा जवां रखना है तो ब्रोकोली का सेवन फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी होता है जो कोलेजन का लेवल शरीर में बढाता है। जिसकी मदद से स्किन हेल्दी रहती है। इसके साथ ही साबुत अनाज सेहत के लिए वरदान है। इसे खाने से हर तरह की स्किन की समस्याओं से बचा जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लहसुन - फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है। भले ही इसकी गंध आपको परेशान करती हो लेकिन लहसुन में पोलीफेनॉल्स होता है जो त्वचा को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। जिसकी मदद से खूबसूरत और दमकती त्वचा आसानी से मिल सकती है। वहीं लहसुन खाने से नाखूनों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें