छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक धमाल मचा चुकीं मौनी रॉय फैंस के दिलों में राज करती हैं। इसके साथ ही वो ग्लैमरस और बोल्ड कपड़ों में पोज देती भी नजर आती हैं। वैसे तो उनके लुक्स और स्टाइल के सब दीवाने रहते हैं। लेकिन कई बार वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से ट्रोलर के निशाने पर भी आ जाती है। ऐसा ही हुआ जब वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते दिखीं। जिन्हें देखने के बाद यूजर ने उनके कपड़ों का मजाक बना दिया और उन्हें नसीहत दे डाली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mouni roy
दरअसल, अक्सर ही बोल्ड कपड़ों में फोटोशूट करवाने वाली मौनी ने जब इस ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस में पोज दिया तो उनका अंदाज काफी कूल नजर आया। वहीं इस ड्रेस के लुक को पूरा करने के लिए मिनिमम मेकअप और खुले बाल काफी थे।
विज्ञापन
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने अपने इस लुक के साथ किसी तरह की कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की है। समर सीजन के लिए मौनी की इस ड्रेस को आप भी कॉपी कर सकती हैं। मौनी की इन तस्वीरों को उनके फैंस खासा पसंद भी कर रहे थे।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर मौनी का यह लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा था। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं कुछ लोगों को मौनी का यह लुक बिल्कुल रास नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बाकी सब तो ठीक है ड्रेस पर प्रेस तो कर लेतीं।
फैशन से हट कर अगर मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में नेगेटिव किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं मौनी इन दिनों अपने वेकेशन पर गई हुई हैं। साथ ही वहां से अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरों को भी पोस्ट कर रही हैं। अभी हाल ही में वो मंदिरा बेदी के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैंं।