फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पीली एक्ट्रेस अनन्या ने पहनी काली-काली ड्रेस, तस्वीरें देख फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

Sat, 03 Oct 2020 07:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ananya pandey - फोटो : instagram
फिल्मों को प्रमोट करने का तरीका अब वर्चुअल हो गया है। यहां तक कि फिल्में भी अब सिनेमाघरों ना रिलीज होकर ओटीटी पर आ रही हैं। अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए तैयार अनन्या का लुक भी काफी अलग दिखा। वैसे अनन्या करियर के शुरूआत से ही काफी स्टाइलिश और फैशन फॉरवर्ड नजर आई हैं। इवेंट कोई भी उनका स्टाइल हर किसी को पसंद आता है। इस बार भी प्रमोशन के लिए तैयार अनन्या का लुक शानदार नजर आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ananya pandey - फोटो : instagram
बीटाउन डीवा बन अनन्या ऑनलाइन प्रमोशन के लिएय तैयार दिखीं। इस दौरान मिस पांडेय ने रफल स्लीव और ऑफ शोल्डर ब्लैक क्रॉप टॉप पहन रखा था। जिस पर फ्रंट में नियॉन ग्रीन कलर का जिप इसे अलग लुक दे रहा था। वहीं लेदर फैब्रिक इसे कूल बनाने के लिए काफी था। जबकि इस हॉट क्रॉप टॉप के साथ प्रिंटेड कलरफुल लाइनिंग शार्ट्स के साथ मैच किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या का ये लुक ब्रांड पिंक पॉर्क्यूपाइंस का है। वहीं शार्ट्स का फैब्रिक पेपर बैग वेस्ट से मिलाकर बनाया गया है। जिसे कमर के पास रिबन बो से स्टाइल किया गया है। वहीं इसकी कलरफुल लाइन इसे ज्वॉयफुल और प्लेफुल लुक देने के लिए परफेक्ट लग रही है। जबकि अनन्या ने इस लुक के साथ गोल्डन हूप्स कैरी किए हैं। जबकि बात करें मेकअप की तो मिनिमम मेकअप, नेचुरल ग्लो और ग्लॉसी लुक काफी खूबसूरत लग रहे हैं। जिसे सॉफ्ट वेवी कर्ल ब्रश किए बालों के साथ सजाया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
ananya pandey - फोटो : instagram
प्रमोशन के लिए तैयार अनन्या कोस्टार ईशान खट्टर के साथ पोज दे रही हैं। जिसमें ईशान ने ब्लैक हूडी और ग्रे जींस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। अनन्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस कमेंट कर रहे हैं। साथ ही स्ट्रगलर पांडे कहकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि फैंस ने उन्हें प्रमोशन से ज्यादा अपनी एक्टिंग स्किल को सुधारने की नसीहत तक दे डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें