फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी रॉय ने गुलाबो बन दिखाई अदाएं, फैंस दे रहे ऐसे कंमेंट

Sun, 21 Feb 2021 04:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी रॉय फैंस के लिए हर दिन नई तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वहीं इन तस्वीरों पर सब जमकर कंमेंट भी करते हैं। अभी पिछले दिनों ही समंदर किनारे लाल बिकिनी पहन आग लगाने के बाद उनका नया लुक वायरल हो रहा है। जिसमे मौनी हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी ने दो दिन पहले ही गुलाबो बन फोटो शूट करवाया है। जिसमे वो गुलाबी रंग की शिमरी सितारों से सजी शार्ट स्कर्ट पहने पोज दे रही हैं। सीढियों पर चढ पोज देते हुए मौनी ने सल्ट्री लुक कैरी किया है। जिसके लिए सितारों वाली छोटी स्कर्ट के साथ बीज रंग का स्ट्रैपलेस टॉप पहना है। जिसको सपोर्ट करने के लिए शिफॉन के कपड़े का वन शोल्डर डिजाइन बना है। वहीं इस लुक को मौनी ने बीज रंग की हील वाली सैंडिल के साथ पूरा किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : instagram
जबकि मौनी का ये लुक उनके मेकअप की वजह से और भी ज्यादा खास है। कोहल लाइन काजल और पिंक न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ मिड पार्टीशन कर्ली हेयर के साथ मौनी बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनका ग्लैमरस लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी दिख रहा है। पतली कमर और टोंड लेग्स की मालकिन मौनी ने इस तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है कि कोई कविता वाला कैप्शन लिखा जा सकता था लेकिन वो केवल खाने का सपना देख रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी केवल अपने सल्ट्री लुक के साथ पोज देते हीं नहीं दिखती। बल्कि उनका कैजुअल लुक भी काफी इंप्रेसिव और स्टाइलिश होता है। गुलाबी रंग के कफ्तान स्टाइल टॉप और पायजामे के उनकी सुंदर तस्वीरें किसी का भी दिल चुरा सकती हैं। वहीं मौनी की इन पोस्ट पर फैंस का भी जमकर कमेंट आता है। हार्ट और फायर वाली इमोजी के साथ फैंस जमकर कमेंट करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें