मौनी रॉय कैमरे के सामने पहुंच पूरी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। फिल्म निर्देशक गुनीत मोंगा की प्री वेडिंग पार्टी में फिल्मी सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। विद्या बालन से लेकर नीना गुप्ता जैसी एक्ट्रेस ने इस पार्टी में हिस्सा लिया। वहीं मौनी रॉय भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मौनी अपने लुक्स से पूरी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची मौनी ने साड़ी पहनकर भी हर किसी का ध्यान खींच लिया।