फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Parmar: साड़ी पहन अवॉर्ड शो में पहुंची दिशा परमार को देख फैंस करने लगे बातें, दिखा गॉर्जियस लुक

Mon, 12 Dec 2022 03:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
दिशा परमार फैंस की चहेती हैं। अपनी स्टाइल से दिशा अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर इंस्टा की तस्वीरों में दिशा का ग्रेसफुल अंदाज काफी शानदार दिखता है। एक बार फिर दिशा परमार की खूबसूरती ने लोगों को तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है। इंडियन टेली अवॉर्ड में शामिल होने के लिए पहुंची दिशा परमार ने साड़ी चुनी थी। जिसमे उनका लुक हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रहा था। वहीं अब दिशा ने इस लुक के फोटोशूट को फैंस के लिए साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
दरअसल, इंडियन टेली अवॉर्ड में फिल्मों से लेकर टीवी के दुनिया के सितारे पहुंचे थे। इस लिस्ट में दिशा परमार का भी नाम शामिल था। दिशा ने इस अवॉर्ड नाइट के लिए ग्रे कलर की ऑब्सट्रैक्ट पैटर्न की साड़ी को चुना था। जिस पर पूरा सितारों का काम था। ग्रे के साथ ग्रीन कलर के पैटर्न से तैयार ये साड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। जिसे इस हसीना ने मैचिंग के ग्रीन लाइनिंग डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ चुना था। इस ब्लाउज की डिजाइन भी बेहद खास थी। 
विज्ञापन

3 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
सितारों और कटदाना वर्क के साथ ही हॉल्टर नेक और स्लीवलेस डिजाइन इसे खास बना रही थी। वहीं बैकलेस लुक इस ब्लाउज को ग्लैमरस बना रहा था। जिसके साथ दिशा ने मेकअप भी बेहद खास किया था। सिल्वर फेदर डिजाइन के ईयररिंग्स के साथ ही पिंक लिपस्टिक काफी खूबसूरत लग रही थी। जबकि आंखों पर सिल्वर आईशैडो और ब्लैक आईलाइनर को लगाया गया था। पिंक चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर दिशा के गुलाबी गालों की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे।

4 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
वहीं बालों में बैक कॉम्ब कर पोनीटेल बनाई गई थी। जिसमे बालों को कर्ल किया गया था। दिशा परमार का इतना खूबसूरत लुक देखने के बाद फैंस की तारीफों के कमेंट से कमेंट बॉक्स भर गया है। वहीं पति राहुल वैद्य भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। बता दें कि दिशा नॉन ग्लैमरस लुक के भी ऐसी दिखती हैं जिसे देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
लाल रंग की फ्लोरल प्रिंट मैक्सी ड्रेस में तैयार दिशा हमेशा की तरह स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं लाल ड्रेस और पिंक फुटवियर में उनका गर्ली अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें