हिंदू परंपरा के अनुसार शादी के समय लाल रंग का जोड़ा पहनना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही लाल रंग बेहद खूबसूरत भी लगता है। इसी वजह से परंपरा और फैशन के संगम के साथ अधिकतर दुल्हन लाल रंग के लहंगे को प्राथमिकता देती हैं। हालांकि कुछ दुल्हन लाल रंग के अलावा गुलाबी, पीला, नारंगी वगैरह से जुड़ा रंग भी पहने नजर आ जाती हैं। लेकिन इस बार सब्यसाची की खूबसूरत दुल्हन ने लाल और इससे जुड़े सारे रंग छोड़कर सफेद रंग का लहंगा चुना है। जिसे पहन कर वो किसी महारानी से कम भी नहीं लग रहीं। तो चलिए देखें इस दुल्हन की खूबसूरत तस्वीरें।