फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: गोवा वेकेशन पर मौनी रॉय ने खींचा फैंस का ध्यान, बोल्ड ड्रेस में दोस्तों संग कर रहीं मस्ती

Tue, 04 Jan 2022 03:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय नए साल का जश्न दो्स्तों के साथ मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें वो इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। जिसमे उनका हमेशा की तरह ही बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस को नजर आ रहा है। मौनी अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वो अक्सर ही फोटोशूट से लेकर अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा करती हैं। इस बार जैसे ही मौनी ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की कुछ ही मिनटों में उसे डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिले। 
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
दरअसल. दोस्तों संग गोवा में मस्ती कर रहीं मौनी ने स्काई ब्लू कलर की सैटिन फैब्रिक की बोल्ड ड्रेस कैरी की है। जिसमे थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ बिकनी टॉप शामिल है। जिसकी हॉल्टर नेक डिजाइन इसे खास बना रही है। वहीं साथ में इस ड्रेस के मैचिंग का श्रग भी ऐड किया गया है। जिसका शियर फैब्रिक इसे बोल्ड लुक दे रहा है। वहीं मौनी ने इस ड्रेस को अपनी स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
वहीं न्यूड शेड लिप कलर के साथ मैट फिनिश बेस ऐसे वेकशन पर मेकअप का परफेक्ट आइडिया दे रहा है। मौनी ने इस बोल्ड लुक को आसानी से अपने खुले बालों के साथ मैच किया है। वहीं उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

4 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
बता दें कि इससे पहले मौनी ने बीच के किनारे से तस्वीर शेयर की थी। जिसमे वो एऩिमल प्रिंट की बिकिनी पहने पोज दे रही थी। मौनी की इस तस्वीर को फैंस ने खासा पसंद किया था। वहीं उनका बोल्ड लुक के लिए बोल्ड प्रिंट कैरी करना हर किसी का ध्यान खींच रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी हमेशा अपने लुक्स और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। हालांकि उनका बोल्ड स्टाइल कभी भी नहीं कम होता। जब भी वो वेकेशन पर होती हैं तो जमकर बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें