फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली में दिखना है 'परफेक्ट फैशन डीवा', ट्राई करें आलिया और शिल्पा जैसी शरारा ड्रेस

Tue, 15 Oct 2019 01:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
त्योहार में क्या पहनेंगे, कैसा मेकअप होगा और ज्वेलरी और फुटवियर क्या होगा? आप भी सोच रही होंगी न। जाहिर सी बात है त्योहार सीजन होता ही है सज-संवरकर तैयार होने के लिए इन्ही खास दिनों पर दोस्तों और परिवार वालों के साथ खूबसूरत तस्वीरें खिचवाकर यादें बनाते हैं। ऐसे में खास और अलग दिखना तो बनता है। अगर इस दिवाली हटके दिखना चाहती हैं तो ट्राई करें शरारा ड्रेस। बॉलीवुड फैशन डीवा भी इस लुक की दीवानी हैं। अभी तक दिवाली ड्रेस की शॉपिंग नहीं की है तो कुछ ट्रेंडी टिप्स जान लें, शरारा खरीदने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी का फुल स्लीव्स फ्लोरल ब्राइट रंग का शरारा आपको भी पसंद आया होगा। इस लुक के साथ फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल बना सकती हैं। बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप करके आप खूबसूरत लगेंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
लुक को सिंपल रखना चाहती हैं लेकिन एलिगेंट भी दिखना है तो रवीना टंडन की तरह पेस्टल रंग का शरारा ड्रेस खरीदें। ये रंग आजकल ट्रेंड में भी है और इसके साथ कोई भी डार्क रंग का दुपट्टा मैच करेंगी तो लुक खिल उठेगा। 

4 of 6
अगर आपको हैवी ऑउटफिट पसंद है तो तापसी पन्नू के शरारा को ध्यान से देख लें। सर्दियों के मौसम में वेलवेट खूबसूरत भी लगेगा और आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। इस ड्रेस को आप विंटर वेडिंग सीजन में भी पहन सकती हैं। याद रखें जब भी कोई हैवी ऑउटफिट पहने तो ज्वेलरी और मेकअप लाइट रखने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

5 of 6
पेस्टल कलर की शरारा ड्रेस में आलिया भट्ट बेहद प्यारी लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस आप बहन या दोस्त को गिफ्ट भी कर सकती हैं। एथनिक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो नो स्लीव्स कुर्ता परफेक्ट विकल्प है। इसके साथ सिल्वर झुमके और न्यूड मेकअप आपको भीड़ से अलग लुक देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरा रंग 'ऑल टाइम फेवरिट' रंगों में से एक है। मौसम कोई भी हो हरे रंग का कोई भी शेड हमेशा लुक को निखार देता है। कृति सैनन के कॉटन शरारा को आप इस दिवाली अपना लुक बनाकर कैरी कर सकती हैं। हैवी सिल्वर झुमके और मिनिमल मेकअप में आप सुंदर लगेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें