फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी रॉय ने शेयर की गोल्डन साड़ी में तस्वीर, नई दुल्हन बनीं लग रहीं बेहद खूबसूरत

Sun, 09 Aug 2020 02:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
बंगाली ब्यूटी मौनी रॉय बहुत जल्दी ही फैंस की चहेती बन गई हैं। टीवी सीरियल नागिन से लोगों के दिलों पर राज करने के बाद वो अब बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही उनका फैशन सेंस भी कमाल का होता है। इस बात का सबूत है उनका सोशल मीडिया अकाउंट। जहां वो अक्सर ही अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों नेशनल हैंडलूम दिवस की बधाई देते हुए कई सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें मौनी रॉय भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
दरअसल मौनी रॉय ने लोकल के लिए वोकल वाले स्लोगन के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर साड़ी में शेयर की है। जिसमें वो गोल्डन और क्रीम कलर की सिल्क की साड़ी में तैयार नजर आ रही हैं। जो अरोका ब्रांड की है। मौनी रॉय की ये साड़ी असल में पट्टू साड़ी है जो हर साउथ इंडियन महिलाओं की वार्डरोब में रहती है। मालाबरी सिल्क के धागों को गोल्डन जरी के धागों के साथ मिलाकर इस साड़ी को तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय का फैशन सेंस कमाल का है। तभी तो इस खूबसूरत गोल्डन क्रीम रंग की साड़ी को मरून रंग के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किए नजर आ रही हैं। जिसमें उनका लुक टिपिकल बंगाली नई बहू सा नजर आ रहा है। 

4 of 5
mouni roy
वहीं बात करें ज्वैलरी को तो पर्ल के चोकर नेकपीस के साथ मैचिंग ईयररिंग और मिड पार्ट हेयर स्लीक बन के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। जबकि माथे पर बिंदी और पिंक लिप्स के साथ मौनी गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
वैसे मौनी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें समर ड्रेस से लेकर योगा पैंट्स और ट्रेडिशनल लुक शामिल रहते हैं। लाल साड़ी में कहर ढाती मौनी की इस तस्वीर को उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। शिमरी बॉर्डर और ब्लाउज के साथ सिंपल रफल साड़ी के साथ मैचिंग की स्टेटमेंट ईयररिंग में मौनी का लुक बेहद खूबसूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें