फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी में सामंथा अक्किनेनी का भी दिखा रॉयल अंदाज, देखें तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2020 11:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी में टॉलीवुड के कई सारे सितारे पहुंचे। जिसमें साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी भी शामिल हैं। राणा दग्गुबाती और उनके परिवार के बेहद करीब सामंथा वैसे तो शादी के हर फंक्शन में मौजूद थी। साथ ही हर बार उनका लुक भी काफी शानदार था। इस मोस्ट अवेटेड शादी के लिए भी सामंथा बिल्कुल ्अलग और रॉयल लुक में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती और मिहिका की शादी की रस्में हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में हुईं। जहां पर बेहद करीबी 30 लोग ही शामिल थे। इन करीबी लोगों में सामंथा अक्किनेनी और राम चरण तेजा के साथ ही साउथ के एक्टर अल्लु अर्जुन भी शामिल हैं। सामंथा शादी में शामिल होने के लिए नीले रंग की रॉ मैंगो साड़ी में पहुंची थीं। जिसमें उनका लुक काफी रॉयल दिख रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
सिल्वर बॉर्डर और फूलों वाले मोटिफ्स के साथ इस रॉ मैंगी सिल्क साड़ी के साथ सामंथा रॉयल ज्वैलरी पहने दिखीं। ग्रीन डायमंड और पर्ल के चोकर नेकपीस के साथ सामंथा ने साइड पार्टीशन हेयर के साथ लो बन बना रखा था। वहीं न्यूड लिप्स और मिनिमम आई मेकअप के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए सामंथा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। जबकि सामंथा ने इस रॉ मैंगो सिल्क की साड़ी को आइस ब्लू कलर के स्लीवलेस राउंड नेक ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। 
 

4 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
वैसे सामंथा हर बार अपने हट के लुक के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। हल्दी सेरेमनी के लिए सामंथा ने अर्पिता मेहता का डिजाइन किया एंब्रायडरी जैकेट वाला टू लेयर शरारा कैरी किया था। जिसमें उनका लुक शानदार दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो सटल मेकअप और ब्राउन लिप्स के साथ सामंथा ने इस मौके पर पोनी टेल बना रखी थी। जिसे देख फैंस इस लुक को खासा पसंद कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें