फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: मां-बेटी की ये जोड़ी है लुक्स के मामले में भी नंबर वन, देखें फैशन और स्टाइल की तस्वीरें

Sun, 10 May 2020 07:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
मदर्स डे पर सभी अपनी मां को याद कर रहे हैं। उन्हें खुश करने के लिए सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं। वैसे तो सभी मां अपनी बेटी से प्यार करती हैं और अक्सर ही तस्वीरें खिंचवाना पसंद करती हैं। लेकिन हम लेकर आए हैं बॉलीवुड की उन मॉम्स को, जो फैशन और स्टाइल के मामले में नंबर वन हैं लेकिन इनकी टीन एज बेटियां भी कुछ कम नहीं हैं और साथ में अक्सर ही स्पॉट हो जाती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए खूबसूरत और फैशनेबल मां और बेटी की खास तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
काजोल और नीसा देवगन
काजोल अक्सर ही अपनी टीन एज बेटी नीसा देवगन के साथ नजर आ जाती हैं। नीसा अक्सर ही स्टालिश कपड़ों में नजर आती हैं। वहीं कपड़ों के लेकर वो ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि इन सबके बावजूद काजोल अपनी बेटी के साथ अक्सर ही स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर और समायरा कपूर
करिश्मा कपूर भी अपनी टीन एज बेटी के साथ नजर आती रहती हैं। फिर वो उनके वेकेशन की तस्वीर हो या फिर किसी इवेंट की। अक्सर ही दोनों साथ में स्पॉट हो जाती हैं। मां करिश्मा कपूर की तरह ही बेटी समायरा भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं है। वहीं बेटी समायरा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर करिश्मा कपूर ने कहा था कि ये सब उसकी रुचि के ऊपर है।
 
 

4 of 6
श्वेता तिवारी और पलक तिवारी
श्वेता तिवारी टेलीविजन इंडस्ट्री की अभिनेत्री हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर ही सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं मां के साथ भी अक्सर ही फोटोशूट करवाते नजर आ जाती हैं। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिखती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
श्वेता नंदा और नव्या नंदा
अमिताभ बच्च्न की बेटी श्वेता नंदा और उनकी नातिन नव्या नंदा भी साथ में स्पॉट हो जाती हैं। जिसमें दोनों के स्टाइलिश लुक दिख जाते हैं। जिन्हें देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों मां-बेटी स्टाइल के मामले में सबको पछाड़ते नजर आती हैं। अभी हाल ही में नव्या के ग्रेजुएट होने की खुशी में दोनों ने घर में पार्टी दी थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagramq
श्री देवी और जान्हवी कपूर
वैसे तो श्रीदेवी इस दुनिया में नही रहीं लेकिन वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जब वो जिंदा थीं तो अपनी टीन एज बेटियों के साथ अक्सर ही नजर आती थीं। जिन्हें देख कह सकते हैं कि वो स्टाइलिश बेटी की स्टाइलिश सुपर मॉम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें