Mother’s Day 2023 : अपने बच्चे के लिए एक मां क्या नहीं करती। सबसे पहले तो उसे दुनिया में लाने के लिए नौ महीने की परेशानी और दर्द को खुशी-खुशी बर्दाश्त करती है। बच्चे के जन्म के बाद उसका खुद से ज्यादा ख्याल रखती है। अगर बच्चे को चोट लगती है तो सबसे ज्यादा दर्द एक मां को ही होता है। वो हर-पल हमें हमारे खास होने का एहसास कराती हैं। ऐसे में हम सभी का भी फर्ज है कि हम अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करें, जिससे उन्हें भी ये एहसास हो कि वो हमारे लिए सबसे बढ़कर हैं।
वैसे तो हर दिन अपनी मां को इस चीज का एहसास कराना चाहिए, पर व्यस्त लाइफस्टाइल में ऐसा हो नहीं पाता। ऐसे में हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल भी मातृ दिवस रविवार यानी 14 मई को मनाया जाएगा। अगर आप अपनी मां को कुछ तोहफा देने का सोच रहे हैं, पर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो पायल गिफ्ट करना एक बेहतर विकल्प है। आज के लेख में हम आपको पायल के कुछ लेटेस्ट स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी मां को खुश कर सकें।