वो अभिनेत्रियां जिनका स्टाइल होता है सबसे जुदा
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की बेवॉच, इज़ंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज़ और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसी फिल्मों में काम किया है। यही वजह है कि उन्हें विदेश में भी लोग काफी मानते हैं। प्रियंका कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हें अक्सर इवेंट्स में एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट में देखा जाता है। प्रियंका के लुक को टक्कर देना काफी मुश्किल काम है।