फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस से भी ज्यादा वैराइटी की होती है ब्रा, जानिए आपकी पसंदीदा ड्रेस के लिए कौन सी होगी परफेक्ट

Mon, 23 Mar 2020 10:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : facebook
फैशन के मामले में आगे रहना है तो जरूरत है कि डिजाइनर कपड़ों की समझ हो। साथ ही इन्हे बेझिझक पहना जा सके। लेकिन बहुत सारी लड़कियां स्ट्रेपलेस या थोड़े डिजाइनर कपड़े इसी वजह से पहनने से कतराती हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि किस कपड़े पर कौन सी ब्रा पहनी जाती है। वहीं अगर कुछ लड़कियां पहन भी लेती हैं तो खुद के साथ ही दूसरों को भी अनकंफर्टेबल स्थिति में डाल देती हैं। ऐसे में सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ब्रा कितने तरह की होती है। तो चलिए जाने कि महिलाओं के लिए सबसे जरूरी ब्रा की बाजार में कितनी वैराइटी आती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
पैडेड ब्रा
जिन लड़कियों को पतले टीशर्ट या टॉप पहनने का शौक है लेकिन वो इस असमंजस में रहती हैं कि इसके साथ कौन सी ब्रा सही लगेगी तो बता दें कि बाजार में आने वाले पतले फैब्रिक वाले टॉप्स या किसी ऐसे कपड़े में जिसमें ब्रेस्ट के निप्पल दिखने के चांस हो तो उसमें पैडेड ब्रा सबसे सही होती है। ये ब्रा ब्रेस्ट को सही शेप देने के साथ ही आपको टेंशन फ्री भी रखती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
स्पोर्ट्स ब्रा
अगर आप जिम या एक्सरसाइज या खेलकूद में भाग लेती हैं तो ऐसी लड़कियों को जरूर पता होना चाहिए कि उन्हे स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए। ये ब्रेस्ट को सपोर्ट देने के साथ ही आपको कंफर्टेबल भी फील कराएंगी।


 

4 of 7
टीनएजर ब्रा
कम उम्र में लड़कियों के पहनने के लिए सबसे सही यहीं ब्रा होती है। क्योंकि इसकी बनावट बिगिनर्स के हिसाब से ही बनाई जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
टीशर्ट ब्रा
अगर रोजाना की जिंदगी में आप जीन्स और टॉप पहनती हैं तो ऐसी लड़कियों को टीशर्ट ब्रा पहननी चाहिए। इस ब्रा का लाइट पैड फार्मूला कंफर्टेबल रखने के साथ ही बॉडी शेप भी परफेक्ट दिखाता है। इसे रेगुलर ब्रा भी कह सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
स्ट्रैपलेस ब्रा
डीप नेक या वी नेक की ड्रेस पहनना चाहती हैं तो इसके लिए बाजार में स्ट्रैपलेस ब्रा आती हैं। जिन्हें आप हर स्टाइलिश टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही इनकी ब्रा की स्ट्राइप रिमूवेबल भी आती है यानी जब चाहे लगाया या निकाल दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : facebook
अंडर वॉयर ब्रा
ब्रेस्ट को सपोर्ट देकर एक जगह रखने में ये ब्रा काफी मदद करती है। हालांकि इसे पहनना थोड़ा अनकंफर्टेबल होता है क्योंकि इसमें नीचे की ओर तार लगा होता है जो थोड़ा परेशान करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें