फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर का सफेद कपड़ों में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, तस्वीरें खींच रहीं सबका ध्यान

Wed, 04 Nov 2020 04:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर मैटरनिटी फैशन में हर बार आगे निकलती जा रही हैं। अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के टाइम में वो ऐसे आउटफिट को तरजीह दे रही हैं जो आरामदायक होने के साथ ही स्टाइल में भी जबरदस्त हों। तभी तो हर बार उनका स्टनिंग लुक फैंस का ध्यान खींच लेता है। पिछले दिनों अपने फुटवियर को लेकर काफी सुर्खियों बटोरने के बाद एक बार फिर उनका स्टाइल गेम टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
दरअसल, एक दिन पहले ही घर के बाहर स्पॉट हुईं करीना कपूर ने सफेद रंग की एस्मेट्रिकल व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। जिस पर बने खूबसूरत पोल्का डॉट हर किसी का ध्यान खींच रहे थे। करीना की ये ड्रेस स्पेगेटी स्ट्राईप्स के साथ बनी हुई थी। वहीं करीना ने इस मैक्सी ड्रेस को गोल्डन फ्लैट फुटवियर के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप की तो मुंह पर मास्क लगा होने के बावजूद करीना का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। वहीं करीना ने इस लुक को कंप्लीट बनाने के लिए स्लीक पोनी टेल बना रखी थी। वहीं आंखों पर शेड्स लुक को जबरदस्त बना रहे थे। 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page
करीना की ये ड्रेस काफी फ्लेयर वाली थी। जिससे उनका बेबी बंप आसानी से छिप रहा था। बता दें कि इस तरह की ढीली-ढाली ड्रेस किसी भी प्रेग्नेंट लेडी के लिए परफेक्ट होती है। क्योंकि इस तरह की ड्रेस में बेबी बंप को आसानी से हाइड किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि करीना कपूर कुछ दिन पहले ही एक ऐड के दौरान बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। गोल्डन कलर की इस ड्रेस के साथ वो सिंपल स्लीक हेयरडू में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें