काजल अग्रवाल हर दिन अपने शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिसमें उनका खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। वहीं फैशन के मामले में उनकी च्वॉइस भी साफ नजर आ रही है। बिल्कुल हटके और यूनिक आउटफिट में काजल शादी के साथ ही सगाई और हर मौके पर दिखीं। एक दिन पहले ही शेयर तस्वीरों में काजल फूलों वाली कढ़ाई का बहुत ही खूबसूरत कुर्ता पहने नजर आई।