लॉकडाउन के कारण हर कोई घर में रहने को मजबूर है। ऐसे में फिल्मी सितारों से लेकर उनके परिवारवालों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद है। लेकिन जब सबकुछ सामान्य था तो इन सितारों के स्टाइलिश और महंगे अवतार अक्सर ही हमें एयरपोर्ट से लेकर सड़कों पर नजर आ जाते थे। महंगे अवतारों की इसी लिस्ट में शामिल हैं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत। जिनके हाथ में देखा गया था बेहद कीमती पर्स, जिसकी कीमत सुन आप भी जरूर हैरान हो जाएंगे।