फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput Bold Look: डीपकट ब्लाउज में नजर आईं मीरा राजपूत, देखिए शाहिद की पत्नी का बोल्ड अंदाज

Thu, 30 Dec 2021 05:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत का बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है, लेकिन उनकी पत्नी मीरा राजपूत को पसंद करने वाले भी कम नहीं हैं। इंडस्ट्री से न होने के बावजूद मीरा राजपूत फैशन और लुक्स के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। मीरा राजपूत कई मौकों पर बेहद स्टाइलिश तरीके से लोगों के सामने नजर आ चुकी हैं, जिन्हें देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल होता है कि वह कोई मॉडल या एक्ट्रेस नहीं है। उनका फैशन सेंस गजब का है। मीरा बखूबी जानती हैं कि उनके लुक को किस तरह के आउटफिट कॉम्प्लिमेंट करते हैं। अक्सर उन्हें भारतीय पारंपरिक परिधानों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स में देखा जा चुका है। हाल ही में मीरा की ट्रेडिशनल लुक में तस्वीर सामने आई है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मीरा ने लहंगा चोली कैरी की हुई है। लेकिन उनका ये लुक केवल ट्रेडिशनल आउटफिट के कारण नहीं बल्कि उनकी बोल्ड अदाओं के कारण पसंद किया जा रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए मीरा राजपूत के लहंगा लुक की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor

मीरा राजपूत के इस ब्राइट कलर के आउटफिट पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया है। खूबसूरत लहंगे के साथ मीरा राजपूत ने लाल रंग का बोल्ड डिजाइन का ब्लाउज पहन रखा है। ब्लाउज में मिडरिफ एरिया को हाइलाइट किया गया है। शाॅर्ट लेंथ चोली में डीपकट लुक दिया गया है। हाउ स्लीव्स और बैक पर डीप डीटेलिंग एड किया गया है। मीरा ने अपने लुक को पूरा करने करते हुए बस्ट एरिया जूलरी की मदद से उभारा है। पोल्की एंड गोल्ड लेयर्ड नेकपीस के अलावा हाथों में कई कड़े और मैचिंग इयरिंग्स पहनी है। वहीं परफेक्ट मेकअप अप्लाई किया है।

विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत की साड़ी - फोटो : Instagram/mira.kapoor
इसके पहले मीरा राजपूत बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि मीरा ने डस्ट रोज पिंक कलर की साड़ी पहनी है। सिल्क फैब्रिक की इस साड़ी में केवल बॉर्डर लाइन पर सिल्वर कलर की जरदोजी की कढ़ाई की गई है, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा है। मीरा ने साड़ी को इस तरह से ड्रैप किया है कि उनका ब्लाउज नजर नहीं आ रहा है। 

4 of 5
मीरा राजपूत बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor
मीरा राजपूत इस तस्वीर में किसी महारानी जैसी नजर आ रही हैं। गहरे बैगनी रंग के आउटफिट पर हैवी मैचिंग ज्वेलरी को मीरा राजपूत ने कैरी किया है। मीरा के लहंगे पर सिल्वर रंग की भारी भरकम जड़ावट की गई है। उन्होंने नथ पहन रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor
मीरा राजपूत पारंपरिक परिधानों जैसे लहंगा और साड़ी में भी ग्लैमरस दिखती हैं। उनका एलिगेंस और खूबसूरती इन तीनों लुक में उभर कर सामने आ रहा है। फैंस को उनकी बोल्डनेस और स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें