फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली की शादियों में इन हसीनाओं का दिखा था सबसे खूबसूरत एथनिक लुक, लड़कियों को मिलेगी इंस्पिरेशन

Wed, 14 Apr 2021 05:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram
बीटाउन की हसीनाएं ज्यादातर मौकों पर कैजुअल वियर या एथलिजर में नजर आती हैं। वहीं इवेंट और अवॉर्ड शो के लिए उनकी पहली पसंद हॉट लुक होता है। जिसके लिए वो गाउन या ऑफबीट ड्रेस का चुनाव करती हैं। वहीं इन ड्रेसेज में हॉटनेस का तड़का लो नेकलाइन या थाई हाई स्लिट करते हैं। भले ही ग्लैमर के लिए ये बोल्ड कपड़ों का चुनाव करती हैं लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं जब ये देसी लुक को अहमियत देती हैं। पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक बीटाउन हसीनाएं अपनी सहेली की शादी में खूबसूरत देसी लुक में रेडी हुईं। जिसे देख कोई भी लड़की इंस्पिरेशन ले सकती है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर की पत्नी से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ दिशा पाटनी तो शादी के लिए भी ग्लैमर के साथ समझौता करते नहीं दिखीं। 
विज्ञापन

2 of 5
mira rajput - फोटो : instagram
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का सहेली की शादी वाला लुक जमकर वायरल हुआ था। जयंती रेड्डी के डिजाइनर कलेक्शन में रेडी मीरा का लुक काफी एलिगेंट लिए था। सिंपल बट हैवी लुक वाले पर्पल लहंगे के साथ मीरा मिनिमम मेकअप और हैवी ज्वैलरी के साथ रेडी थीं। जिसे देख कोई भी लड़की इंस्पायर हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
tamannaah bhatia - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया का लुक भी जबरदस्त इंप्रेसिव था। मेहंदी से लेकर सहेली की शादी तक में हर बार वो अलग लुक में नजर आईं और उनका हर लुक इंप्रेसिव था। गोल्डन लहंगे से लेकर शरारा साड़ी तक उनकी वॉर्डरोब का हिस्सा बनीं थीं। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
जयपुर में आलिया भट्ट अपनी सहेली की शादी को अटेंड करने पहुंची। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। आलिया ने सहेली की शादी में मस्ती करने के लिए भारी-भरकम लहंगे की बजाय कस्टमाइज लहंगे का चुनाव किया। जो उनके क्यूट लुक को खास बनाने के साथ ही कंफर्टेबल भी दिख रहा था। वहीं संगीत के मौके पर जब वो साड़ी में डांस करते दिखीं तो उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : instagram
इसी लिस्ट में दिशा पाटनी भी शामिल हैं। दोस्त की वेडिंग में बाराती बनीं दिशा सिल्वर लहंगे में कमाल लग रही थीं। हालांकि उन्होंने बोल्ड लुक से परहेज ना कर लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज का चुनाव किया था। जो उन्हें ग्लैमरस बाराती बनाने के लिए काफी दिख रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें