फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehndi Applying Tips: हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग तो ये नुस्खे करें ट्राई, देखकर हर कोई पूछेगा इसकी वजह

Thu, 02 Oct 2025 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mehndi Applying Tips: अगर आपके हाथों में भी मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है, तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स, जिसको फॉलो करके आपकी मेहंदी एकदम काली हो जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 6
हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग तो ये नुस्खे करें ट्राई - फोटो : Adobe stock
Mehndi Applying Tips: कई बार हम महंगे से महंगे ब्रांड की मेहंदी लगाते हैं, लेकिन फिर भी उसका रंग गहरा नहीं आता। इसकी वजह आपके स्किन टाइप, मेहंदी लगाने का तरीका या उसके बाद की देखभाल हो सकती है। अच्छी खबर ये है कि कुछ आसान और घरेलू टिप्स को अपनाकर आप अपनी मेहंदी का रंग गहरा, चमकदार और लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं।

अगर आपके हाथों में मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है या हर बार हल्का ही आता है, तो यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां दिए गए उपायों को अपनाकर आपकी मेहंदी एकदम काली हो जाएगी और हर कोई आपकी हथेलियों की तारीफ करेगा।  
 
विज्ञापन

2 of 6
गंदे हाथों पर मेहंदी न लगाएं - फोटो : Adobe stock
गंदे हाथों पर मेहंदी न लगाएं

जब भी मेहंदी लगाने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। साबुन की मदद से हाथों की गंदगी और ऑयल हटा लें ताकि मेहंदी सही से स्किन पर चिपके। गंदे हाथों पर अगर आप मेहंदी लगाएंगी तो इसका रंग बिल्कुल नहीं चढ़ेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ये तेल करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ये तेल करें अप्लाई

अपने हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले नीलगिरी का तेल अप्लाई करें। ये तेल आपके हाथों की मेहंदी को डार्क करने में मदद करता है। इसलिए कई मेहंदी आर्टिस्ट भी खूबसूरत मेहंदी लगाने से पहले ये तेल हाथों पर लगाते हैं।

 

4 of 6
नींबू-चीनी का घोल - फोटो : Freepik
नींबू-चीनी का घोल

मेहंदी जब हल्की सूख जाए तो रुई की मदद से नींबू और चीनी का घोल हाथों पर अप्लाई करें। इससे मेहंदी लंबे समय तक आपके हाथों पर चिपकी रहेगी। बस इसे लगाते समय ध्यान रखें कि ये पूरी तरह से सुख जाए, वरना मेहंदी की डिजाइन खराब हो जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
लौंग की भाप - फोटो : इंस्टाग्राम
लौंग की भाप 

मेहंदी जब सूख जाए तो एक तवे पर लौंग को लेकर उसकी भाप से हाथ सेकें। ये नुस्खा भी आपकी मेहंदी को एकदम से गाढ़ा कर देगी। लौंग की भाप लेते समय ध्यान रखें कि हाथ थोड़ा दूर ही रहें, वरना इससे आपका हाथ जल भी सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरसों का तेल लगाएं - फोटो : AdobeStock
सरसों का तेल लगाएं

मेहंदी को रातभर या कम से कम 8 घंटे हाथों पर रखने के बाद जब इसे हटा दें तो उसके बाद सरसों के तेल तो अपने हाथों पर अप्लाई करें। इससे आपकी मेहंदी का रंग और गहरा होता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें