फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Prithviraj: पृथ्वीराज की संयोगिता बनीं मानुषी छिल्लर ने सिल्क साड़ी में दिखाया रॉयल लुक, देखं तस्वीरें

Thu, 02 Jun 2022 06:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर जल्दी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ वो संयोगिता की भूमिका में हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मानुषी हर बार एलिगेंट लुक में नजर आ रही हैं। इस बार भी प्रमोशन के सिलसिले में जब वो दिल्ली पहुंची तो उनका रॉयल लुक देखने को मिला। 
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम
मानुषी छिल्लर ने चटक गुलाबी रंग की साड़ी को चुना था। जिसका सिल्क फैब्रिक इसे एलिगेंट बनाने के लिए काफी दिख रहा था। मानुषी ने इस लुक की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। वैसे मानुषी फिल्म के प्रमोशन के लिए साड़ी से लेकर शरारा और लहंगे तक में नजर आ चुकी हैं। वहीं हर बार किरदार के हिसाब से ही उनका रीगल लुक देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए मानुषी ने फ्यूशिया पिंक कलर की साड़ी को चुना था। जिस पर गोल्डन बॉर्डर के साथ ही गोल्डन पल्लू भी ऐड था। वहीं इस साड़ी को मानुषी ने हाफ स्लीव गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसका वाइड नेकलाइन डिजाइन खास था। वहीं ये साड़ी हेरिटेज क्लोदिंग लेबल माधुर्य से ली गई थी। मानुषी का ये लुक मिनिमम लेकिन शानदार था।

4 of 5
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर - फोटो : insta
गोल्डन बॉर्डर की इस सिल्क साड़ी को पूर्व विश्व सुंदरी ने ट्रेडिशनल स्टाइल में ही ड्रेप किया था। जिसमे पल्लू पीछे की ओर लटक रहा था। वहीं मानुषी ने इस ब्राइट शेड की साड़ी को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ पेयर किया था. जिसमे गोल्ड टोन ईयररिंग्स के साथ ही मैचिंग के कंदन गोल्ड बैंगल्स थे। वहीं सेंटर पार्टेड लो बन के साथ शिमरी आई शैडौ और आईलाइनर पूरे मेकअप को मिनिमम ही दिखा रहा था। वहीं ग्लोइंग स्किन, ब्लश चिक्स के साथ मानुषी ने माथे पर बिंदी लगा रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : insta
जिसमे पूरा लुक रॉयल दिख रहा था। मानुषी छिल्लर अपने प्रमोशनल लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। आइवरी शेड की साड़ी पहने मानुषी ने तस्वीरें साझा की हैं। जिस पर मल्टीकलर के फूलों का बॉर्डर बना है। शियर फैब्रिक की इस साड़ी के साथ मानुषी ने स्लीक लो बन बना रखा है। जो खूबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें