फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हीरोइनों को सेक्स सिंबल बना चुके हैं मनीष मल्होत्रा, इस वजह से छिपाते हैं अपनी पर्सनल लाइफ

Fri, 29 Dec 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Written By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड के सबसे मशहूर और सफल फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करीब 27 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड में कुछ ही डिजाइनर हैं जिन्होंने अलग मुकाम हासिल कर लिया है। इसमें एक मनीष मल्होत्रा भी हैं। 52 साल के मनीष ने अभी तक शादी नहीं की है। बॉलीवुड का ऐसा कोई सेलेब्रिटी नहीं है जिसने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन क‌िए हुए कपड़े ना पहने हों। 
विज्ञापन

2 of 9
मनीष मल्होत्रा
यहां तक कि हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी मनीष के काम के फैन हैं। एक बार माइकल जैकसन ने भी मनीष को अपने कपड़े डिजाइन करने को कहा था और वो कपड़े उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्‍शन में पहने थे। माइकल का ये आउटफिट काफी हिट हुआ था। इसके बाद मनीष ने माइकल के बच्चों के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। 

पढ़ें- अनुष्का-विराट के रिसेप्शन में सेलेब्रिटीज ने क्यों पहनी एक जैसी ड्रेस, अब हुअा बड़ा खुलासा
विज्ञापन

3 of 9
मनीष मल्होत्रा
मनीष के इंटरनेशनल क्लाइंट की बात करें तो उनमें Naomi Campbell, Kate Moss, Karolina Kurkova, Reese Witherspoon, Kylie Minogue और Demi Moore का नाम शामिल है। मनीष का जन्म लंदन में 5 फरवरी 1965 को हुआ था। पंजाबी मुंडे मनीष अपनी लाइफ को बेहद सीक्रेट रखते हैं। उन्हें पसंद नहीं कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात करे। इसीलिए आजतक उनके पैरेंट्स का नाम भी सामने नहीं आया है।

पढ़ें- विराट-अनुष्‍का के रिसेप्‍शन में इन 2 हीरोइनों की साड़ी बनी शर्मिंदगी की वजह, जरा गौर से देखिएगा फोटो

4 of 9
मनीष मल्होत्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष मल्होत्रा गे हैं लेकिन सच्चाई किसी को नहीं पता। मनीष ने 25 साल की छोटी उम्र में ही बॉलीवुड के लिए काम करना शुरू कर दिया था। मनीष ने पहली बार फिल्म 'स्वर्ग' में जूही चावला के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। तब मनीष के काम को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद मनीष ने फिल्म 'रंगीला' में उर्मिला मतोंडकर के लिए कपड़े डिजाइन किए।
    17 years of working together and 29 years of knowing each orther ...#timeless #journey #friendship #friendsforever #kareenakapoorkhan #museforever #12years of #manishmalhotraworld @mmalhotraworld A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on Nov 25, 2017 at 9:58pm PST
विज्ञापन

5 of 9
मनीष मल्होत्रा
इस फिल्म के बाद उर्मिला बॉलीवुड की सेक्स सिंबल बनकर उभरी थीं और ये हो पाया सिर्फ मनीष के कपड़ों की वजह से। मनीष को इसी फिल्म ने पहचान दिलाई। इसके लिए मनीष को फिल्मफेयर कॉस्ट्यूम अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा मनीष देश-विदेश के सक्सेसफुल बिजनेसमैन के कपड़े भी डिजाइन करते हैं।
    #manishmalhotralabel #glamorous and #timeless #manishmalhotraworld @azafashions #azaonline @devanginishar @mmalhotraworld A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on Nov 13, 2017 at 1:12am PST
विज्ञापन

6 of 9
मनीष मल्होत्रा
इनमें सबसे पहला नाम अंबानी परिवार का आता है। अंबानी परिवार से मनीष का खास रिश्ता है। मनीष की पार्टी में अक्सर नीता अंबानी नजर आती हैं। 'कुछ-कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों के एक्टर-एक्ट्रेस के खूबसूरत दिखने के पीछे मनीष मल्होत्रा ही थे।
विज्ञापन

7 of 9
मनीष मल्होत्रा
फैशन इंडस्ट्री में खास योगदान के लिए मनीष को इंदिरा प्रियदर्शिनी मेमोरियल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 1999 में मनीष एली स्टाइल अवॉर्ड्स के दौरान मोस्ट स्टाइलिश डिजाइनर का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म 'मोहब्बतें' के लिए मनीष को जी‌ सिने अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

8 of 9
मनीष मल्होत्रा
मनीष ने अपना पहला फैशन शो 1991 में किया था। इस फैशन शो के बाद उनके 70 फीसदी कपड़े 3 हफ्तों में ही बिक गए थे। साल 2004 में मनीष ने अपने ही नाम से एक ब्रांड शुरू किया। अब ये ब्रांड दु‌निया भर में छा गया है। पर्दे के पीछे रहकर मनीष कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की वजह बने हैं।
विज्ञापन

9 of 9
मनीष मल्होत्रा
मनीष को उस वक्त पर्दे के आगे आने का मौका मिला जब 'जूम' चैनल पर उनका पहला टॉक शो 'द मनीष मल्होत्रा शो' शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीष की एक साल की कमाई 77 अरब रुपए है। हाल ही में मुंबई में हुए विराट-अनुष्का के रिसेप्‍शन जितने भी बी-टाउन सेलेब्रिटी पहुंचे थे उन सबके कपड़े मनीष ने ही डिजाइन किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें