फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबतक के बेस्ट लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, ऐसी खूबसूरत साड़ी पहनी की हो जाएंगे फैन

Wed, 19 Aug 2020 05:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। फिर वो चाहे अवाऱ् फंक्शन हो या फिर कोई इवेंट, यहां तक कि कैजुअल लुक में भी वो ग्लैमर के तड़के के साथ शानदार नजर आता हैं। हालांकि कभी कभार उनका ये एक्स्ट्रा स्टाइलिश लुक उन पर भारी पड़ जाता है और लोग उन्हें नापसंद कर देते हैं। लेकिन इस बार मलाइका के इस ट्रेडिशनल लुक को देख फैन हुए बिना कोई नहीं रह पाएगा। दरअसल, डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग के लिए वो हर दिन अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
इस बार भी उनका लुक चर्चाओं में आ गया। सेट पर गणेश चतुर्थी को मनाने के लिए सब ट्रेडिशनल लुक में तैयार हुए थे। ऐसे में मलाइका कैसे पीछे रहती हैं। वो भी अपने अबतक के बेस्ट लुक में नजर आईं। जिसे देखते ही हर किसी की निगाहें उन पर थम गईं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका ने लाल रंग की पैठनी सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। जिसके साथ प्लेन मैचिंग का हॉफ स्लीव ब्लाउज पहना था। वहीं इस खूबसूरत साड़ी को मलाइका ने सिल्वर टैम्पल ज्वैलरी के साथ मैच किया था। जबकि इस खूबसूरत लुक को और ज्यादा ट्रेडिशनल टच देने के लिए मलाइका महाराष्ट्रियन नथ पहने भी दिखीं थीं। 

4 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
वहीं इस शानदार आउटफिट के साथ मलाइका मिड पार्टीशन हेयर, ट्रेडिशनल अर्धचंद्राकार बिंदी और फ्लॉलेस बेस मेकअप के साथ नजर आईं। जिसमें उनका पूरा लुक गजब का खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
बता दें कि मलाइका को इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर लॉकडाउन लगने के पहले शूटिंग के दौरान एक कंटेस्टेंट ने उन्हें गुलाबी रंग की पैठनी साड़ी और नथ गिफ्ट में दी थी। जिसे पाकर मलाइका काफी अभिभूत नजर आ रही थीं। वैसे बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी मलाइका ट्रेडिशनल लुक में तैयार थीं। इस दौरान मलाइका ने सिल्वर रंग का मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहन रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें