फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: लैदर पैंट और फर वाले कोट में मलाइका अरोड़ा को देख हर कोई हो गया इंप्रेस, यूं कर दी तारीफें

Thu, 01 Dec 2022 07:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कैमरे के सामने आते ही उनका लुक चर्चा का विषय बन जाता है। कपड़ों के मामले में मलाइका की च्वॉइस कुछ ऐसी होती है जो हर किसी का ध्यान खींच ही लेती है। झीने कपड़ों से लेकर प्लजिंग नेकलाइन तक मलाइका हर आउटफिट में कहर ढाती है। जिसे देख अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि 48 की उम्र में मलाइका का परफेक्ट फिगर और चेहरे का ग्लो लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर देता है। ऐसा की कुछ देखने को मिला जब वो फैमिली के साथ डिनर के लिए निकलीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा बहन और मां के साथ ही दोस्तों के साथ डिनर के लिए निकलीं। जहां पर मलाइका ने ऑल ब्लैक लुक को कैरी किया था। राइट फिटिंग की लेदर पैंट संग मलाइका ने बस्टियर ब्रा को चुना था। ब्लैक कलर की ये ब्रा वर्साचे लेबल से ली गई थी। वहीं हाई वेस्ट पैंट और ब्रा के साथ सफेद रंग के फर वाले जैकेट को पेयर किया गया था। जिसमे मलाइका का लुक काफी क्लासी दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
खुले सॉफ्ट वेवी कर्ल बाल और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ मलाइका ने डिनर के लिए डार्क आई मेकअप को चुना था। जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। साथ में सिल्वर हाई हील्स ऑल ब्लैक लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही थी। मलाइका के इस लुक को देख कर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स को भी मलाइका का ये लुक पसंद आया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों में अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने की बात आने के बाद अर्जुन कपूर ने इस तरह की अफवाहों को गार्बेज और अनइथिकल बताया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बात करें काम की तो मलाइका जल्द ही ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। जहां वो रिएलिटी वेब सीरीज को होस्ट करते दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें