फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ड्रेस की दीवानी है बॉलीवुड की ये तीन एक्ट्रेस, आलिया भट्ट ने तो पहन लिया दोबारा

Thu, 17 Sep 2020 01:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt malaika arora shraddha kaoor - फोटो : instagram
आलिया भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी सुर्खियों में रहने का कारण नेपोटिज्म नहीं बल्कि उनकी ड्रेस है। दरअसल, लगातार काम के सिलसिले में स्पॉट हो रहीं आलिया हर बार अलग लुक में नजर आ रही हैं। जिसे देख उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं इस आउटिंग के दौरान आलिया को कपड़े रिपीट करते भी देखा गया। लेकिन कपूर खानदान की बर्थडे पार्टी में शामिल आलिया की ड्रेस बेहद खास है। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
दरअसल, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का एक दिन पहले ही जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए करीना कपूर के साथ ही करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। जहां पर आलिया ने अपने लुक को खास बनाने के लिए ब्रांड जिमरामैन की फ्लोरल ड्रेस को पहना रखा था। बेल स्लीव और डीप वी नेकलाइन वाली इस शार्ट ड्रेस के साथ आलिया ने रोज गोल्ड स्ट्रैपी हील्स सैंडिल को मैच किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं स्लिंग बैग के साथ वो काफी गॉर्जियस नजर आ रही थीं। हालांकि ये ड्रेस आलिया ने दो साल पहले भी अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहनी थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वैसे बता दें कि ये ड्रेस इतनी खास है कि बॉलीवुड की दो और एक्ट्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। 

4 of 5
alia bhatt malaika arora
ग्लैमरस फैशन को फॉलो करने वाली मलाइका अरोड़ा भी इस खास ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। अभिनेता संजय कपूर के घर पहुंची मलाइका ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ हाई पोनीटेल मैच किया था। वहीं मलाइका हमेशा की तरह इस कॉटन की ब्रीजी ड्रेस में भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram/shraddha kapoor
वहीं श्रद्धा कपूर ने इस ड्रेस को 2018 में फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के प्रमोशन के दौरान पहना था। जिसके साथ वो बीच वेवी हेयर और न्यूड लिप्स के साथ मिनिमम मेकअप में नजर आईं थीं। वहीं श्रद्धा ने इस लुक के साथ सफेद कलर की स्ट्रैपी सैंडल पहनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें